बिजनौर – जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने उपस्थित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया, कि आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन.2022 के दृष्टिगत जिला बिजनौर से मिलने वाली सीमाओं पर विशेष सर्तकता एवं सजगता की आवश्यता है ! जिसके लिए दोनों राज्य विशेष रूप से बिजनौर के सीमावर्ती जिलों के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी सामजस्य के साथ कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि असामाजिक एवं अपराधिक तत्व चुनाव के दौरान शराब, अवैध धन एवं किसी भी प्रकार की सामग्री की तस्करी न करने पाएं! जो निर्वाचन प्रक्रिया अथवा मतदाताओं को कुप्रभावित कर सके। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्व संयुक्त रूप से विषेश सर्चिंग अभियान चलाया जाए! और गश्त की प्रक्रिया में भी वृद्वि की जाए। और पुलिस प्रशासन अपराध और अपराधियों पर अपनी पैनी नज़र बनाए रखें!
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बरकातपुर चीनी मिल गेस्ट हाउस में पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह के साथ दोपहर 12ः00 बजे आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन.2022 के दृष्टिगत जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य के सीमावर्ती जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित समन्वय बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने निर्देश दिए कि विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत जिला बिजनौर के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उत्तराखण्ड के सीमावर्ती थानों के सीयूजी नंबर सीमावर्ती मार्गों सीमावर्ती नदी एंवं वन क्षेत्रों के नक्शों के साथ.साथ वांछित वारंटी एवं कोविड.19 के दौरान अंतरिम जमानत पर रिहा अभियुक्तों, इनामी पंजीकृत गैंग एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त रहे! अभियुक्तों की सूची भी प्राप्त कर लें, ताकि सीमा पर संदिग्ध असामाजिक, अवांछित व्यक्तियों के आवागमन पर नियंत्रण स्थापित हो सके तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थोंए अवैध हथियारों तथा अवैध धन की तस्करी की रोकथाम पर रोक लगाना सम्भव हो सके।
पुलिस अधीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह ने निर्देशित किया कि विधानसभा निर्वाचन को लेकर अंतर्राज्यीय सीमावर्ती जिलों में आवागमन के मार्गों के पर नियमित दृष्टि रखी जाए और संयुक्त रूप से गश्त एवं सजगता के लिए कार्यक्रम का निर्धारण किया जाए ताकि उसके अनुसार कार्यां का संचालन किया जा सके। उन्होंने सभी थाना पुलिस व सूचना इकाई को सक्रिय कर सीमावर्ती अवैध शराब, मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों पर नज़र रखने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसपी सिटी डॉ प्रवीण रंजन ने बिजनौर जि़ले की भौगोलिक स्थिति की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बिजनौर जिले की सीमाएं उत्तराखंड के हरिद्वार पौड़ी गढ़वाल उधम सिंह नगर जिलों से मिलती हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक माहौल में सामाजिक तत्व सक्रिय होकर चुनाव में व्यवधान डाल सकते हैं! इस संकट से निपटने के लिए आवश्यक है, कि सीमावर्ती मतदान केंद्रों पर संयुक्त रूप से मतदान केन्द्रों पर विशेष सर्तकता रखी जाएगी और मतदान के दौरान यह भी ध्यान रखा जाएगा कि कोई भी व्यक्ति जिसका मतदाता पहचान पत्र उत्तराखण्ड राज्य से बना हुआ और उसने अवैध रूप से उत्तर प्रदेश से अपना मतदाता पहचान पत्र बनवा रखा होए वह मतदान न करने पाए।
इस अवसर पर बिजनौर एवं उत्तराखंड के हरिद्वार पौड़ी गढ़वाल उधम सिंह नगर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने अपने मुद्दों को रखते हुए आपस में समन्वय बातचीत बैठक करने का आश्वासन देते हुए सहमति प्रकट की ताकि चुनाव को पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर आकाश वर्मा, कोटद्वार संदीप कुमार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट काशीपुर सहित जिले के सभी उप जिलाधिकारी, उपाधीक्षक पुलिस एवं सीमावर्ती जिलों के थानाध्यक्ष मौजूद थे
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















