Uncategorized
Trending

बाबरी थाना पुलिस ने 25000 के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

शामली – पुलिस अधीक्षक शामली सुकृति माधव के कुशल मार्ग निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ पी सिंह के नेतृत्व में बाबरी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कसाना व उनकी पुलिस टीम ने लगातार बेहतरीन गुडवर्क का अंबार लगाकर अपराधियों में दहशत का माहौल बनाकर रखा हुआ हैं।

आज भी युवा जोशीले बाबरी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कसाना ने कई सराहनीय कारनामो को अंजाम तो दिया हैं तो वही कई ऐसे शातिर लुटेरे इनामी बदमाशो की कमर भी तोड़ कर रखी हुई हैं। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कसाना के चार्ज सम्भालते ही उनके नेतृत्व में उनकी टीम एक के बाद एक बेहतरीन गुड वर्क को अंजाम दे रही है आज भी 25000 हजारी इनामी लुटेरे वांछित बदमाश को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है।उल्लेखनीय है कि यह बदमाश काफी समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था और फरार चल रहा था लेकिन तेजतर्रार बाबरी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कसाना एवं उनकी टीम की निगाहों से नहीं बच सका और आखिर हत्थे चढ़ ही गया।

बाबरी पुलिस की माने तो गिरफ्तार अभियुक्त से चोरी, लूट की अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।विदित दिनों रात्रि राव बाबू पुत्र इनाम खाँ निवासी ग्राम बन्तीखेड़ा थाना बाबरी जनपद शामली द्वारा उनके चचेरे भाई अहसास पुत्र अब्बास के घर में कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा घुसकर लूट की घटना कारित किये जाने के संबंध में थाना बाबरी पर लिखित तहरीर दिनांक 30.09.2021 दाखिल की गई थी । दाखिल तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर किया गया था । पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत हुई उक्त लूट की घटना के संबंध में पीड़ित परिवार से जानकारी कर घटना का शीघ्र अनावरण करने हेतु बाबरी पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस की टीम को लगाया गया था।

लगाई गई पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल एवं उसके आस-पास से महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित कर अहम सुराग जुटाये गये और एकत्रित जानकारी के आधार पर टीमों द्वारा निरन्तर प्रयास कर घटना को कारित करने वाले गैंग को ट्रेस किया गया था । तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा पुरूस्कार घोषित किया गया था । अन्य अभियुक्तों की शिनाख्त कर ली गई है जिनकी गिरफ्तारी शीघ्र सुनिश्चित कर ली जायेगी।पकड़े गये इनामी बदमाश का नाम मुन्ना पुत्र शौकत निवासी ग्राम भैंसानी थाना थानाभवन जनपद शामली बताया जा रहा हैं।इस सराहनीय गुड वर्क को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कसाना,का0 मयन कुमार,का0 सुमित कुमार आदि शामिल रहें।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button