ऑपरेशन स्माइल” के दृष्टिगत सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए

AIRA NEWS NETWORK – उत्तराखंड पुलिस के पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड में पुलिस महानिदेशक डीजीपी उत्तराखंड,श्रीमान अशोक कुमार अग्रवाल जी की अध्यक्षता में “ऑपरेशन स्माइल”की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें पुलिस महानिदेशक श्रीमान अशोक कुमार अग्रवाल जी के निर्देशन में गुमशुदा बच्चों,महिलाओं, पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु दिनांक 15-09-2021 से दिनांक 15-12-2021 तक तीन माह तक “ऑपरेशन स्माइल” अभियान चलाया गया।
जिसके तहत वर्ष भर में कुल 1072 गुमशुदा व्यक्तियों
(महिला पुरुष व बच्चों) को तलाश किया गया है।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक डीजीपी उत्तराखंड श्रीमान अशोक कुमार अग्रवाल जी द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही कहां गया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीमों को नगद पुरस्कार एवं मैडल प्रदान किए जाएंगे।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















