उत्तरप्रदेश
Trending

24 घंटे के अंदर चोरी की घटना को खोल कर चोरों को पहुंचाया सलाखों के पीछे

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मुजफ्फरनगर – खतौली थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार अपनी प्रतिभा एवं कार्यकुशलता के दम पर पुलिस का इकबाल बुलंद करते हुए नजर आ रहे हैं, तो वही शानदार कानून व्यवस्था को बेहतर बना कर अपराधियों पर भारी नजर आ रहे हैं, तथा अपराधियों को उन्हीं के अंदाज में जवाब भी दे रहे हैं थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार दिखा रहे हैं कि कानून से बढ़कर कोई नहीं है और किसी को इजाजत नहीं की कानून के साथ खिलवाड़ करें, आज भी सराहनीय गुडवर्क को अंजाम देते हुए खतौली थानाप्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में उनकी पुलिस टीम ने चोरी की घटना को अंजाम को देने वाले शातिर चोरो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है तथा वही पकड़े गये चोरो से 100% बरामदगी के साथ 224 किलोग्राम लोहे की एंगल बरामद भी बरामद करने में सफलता भी प्राप्त की हैं।

विदित हो कि गत दिनो 26/27.10.2021 को थाना क्षेत्र खतौली से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को कारित किया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना खतौली पर मु0अ0सं0 605/21 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया कर चोरो की तलास शुरू कर दी थी जिसमें आज कोतवाली पुलिस को सफलता प्राप्त करते हुऐ 05 चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया हैं।

खतौली पुलिस की माने तो पकड़े गये अभियुक्तों के नाम रामप्रताप पुत्र हेमराज निवासी ग्राम पाण्डुसर थाना नोहर जिला हनुमानगढ राजस्थान व इस्लाम पुत्र सबीर खान निवासी ग्राम मेहरी थाना भालेरी जिला चुरू राजस्थान व विनोद पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम पाण्डुसर थाना नोहर जिला हनुमानगढ राजस्थान व कालूराम पुत्र दन्नाराम निवासी ग्राम पाण्डुसर थाना नोहर जिला हनुमानगढ राजस्थान तथा पवन कुमार पुत्र भीमा राम निवासी ग्राम मेहरी थाना भालेरी जिला चुरू राजस्थान बताये जा रहें हैं। पकड़े गए अभियुक्तों से तो ली पुलिस ने 224 किलोग्राम लोहे की एंगल- चोरी की हुई (CN-605/21 US-379 IPC से सम्बन्धित) व घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर व 02 तमंचे मय 02 जिन्दा कारतूस 315 व 12 बोर भी बरामद किया हैं।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button