नहटौर पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को अपनी सुरक्षा को लेकर किया जागरूक
AIRA NEWS NETWORK – नहटौर मिशन शक्ति के तहत उपनिरीक्षक संजीव कुमार व हरेन्द्र सिंह ने राम सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज व शिवानी पब्लिक स्कूल में पढने जा रही छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरुक किया। बुद्धवार को नहटौर-शादीपुर रोड पर स्थित राम सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज व शिवानी पब्लिक स्कूल जाती छात्राओं को रोककर उपनिरीक्षक संजीव कुमार व हरवीर सिंह ने उन्हें सरकार द्वारा महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा के लिये शुरू की गई हेल्पलाईनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
साथ ही उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि सफर के दौरान या घर पर अकेली होने पर किसी अनजान व्यक्तियों से किसी भी प्रकार की बात न करें और न ही अनजान व्यक्तियों को मोबाईल नम्बरों का आदान प्रदान करें। अगर आपके साथ कहीं पर कोई भी अप्रिय घटना घटती है तो तुरन्त इसकी जानकारी महिला हेल्प लाईन नम्बरों पर दें।
आपको तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर लिखित में शिकायत कर अपनी समस्या का समाधान पा सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को सरकार द्वारा नारी शक्ति को तत्काल मदद पहुंचाने के लिये जारी 1090, 181, 112, 1073, 1098 आदि नम्बर नोट कराये तथा किसी भी तरह की परेशानी होने पर उक्त नम्बरों तत्काल संपर्क करने का आह्वान करते उन्हें तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने का भरोसा दिलाया।
महकार सिंह तोमर की रिपोर्ट


















