सहारनपुर एसएसपी आकाश तोमर के निर्देश पर सरसावा थाना प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी की कड़ी कार्यवाही
सहारनपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के कड़े निर्देशो का पालन करते हुए थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में उनकी पुलिस टीम ने दो अलग अलग बड़ी कार्यवाही करते हुए दो को छह किलो 400 ग्राम अवैध डोडा पोस्त तथा एक को 10 बोतल अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ गिरफ्तार करने में महत्त्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
आपको बता दे,कि थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह के आदेश के चलते उनकी पुलिस टीम सतेन्द्र सिह,हेड-कांस्टेबल मुकेश यादव, संजीव,बालेन्द् राणा,कांस्टेबल रोहित मान तथा मोहित शर्मा ने कल रात अम्बाला हाईवे स्थित नीलकंठ धर्मकांटे के पास,सामने से आ रहे आसिफ पुत्र इनाम तथा मोसीन पुत्र जमील निवासी कस्बा सरसावा को दो अलग-अलग थेलो में तीन-तीन किलो 200-200 ग्राम डोडा पोस्त के साथ किया गिरफ्तार।
बता दे,कि इन दोनों नशा कारोबारियों को पकडने में पुलिस टीम को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।इसके अलावा थाना प्रभारी के ही सख्त आदेश पर थाना सरसावा पुलिस टीम ने ही एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए आज सुबह लगभग 9 बजे कुख्यात शराब तस्कर शौकिन पुत्र रमजानी को 10 अवैध देशी शराब की बोतलो हरियाणा मार्का के साथ उस वक्त गिरफ्तार किया,जब यह शराब माफिया इन शराब की बोतलों को हरियाणा से लाकर कस्बा सरसावा में बेचकर कई परिवारों की जिंदगियों को तबाह करने जा रहा था।थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने हमें बताया,कि सभी नशा कारोबारी पहले भी नशे का कारोबार करने के आरोप में जेल की हवा खा चुके हैं।जिन पर एनडीपीएस एक्ट के अनेकों मामले दर्ज हैं।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















