नहटौर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

नगर पालिका परिषद नहटौर की ओर से भव्य दीपावली मेले का आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नहटौर – नगर पालिका परिषद नहटौर की ओर से भव्य दीपावली मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ चेयरपर्सन ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। गुरुवार की देर शाम जैन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित भव्य दीपावली मेले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरपर्सन फिरोजा खातून, पुलिस उपाधीक्षक धामपुर अजय अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार, मेजर चरण सिंह शर्मा प्रधानाचार्य एसएनएसएम इंटर कॉलेज, प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

मेले में सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए स्टॉल लगाए गए, साथ ही एलईडी के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एस एन एस एम इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी वही मेले में अतिथि एवं प्रशासनिक कर्मचारियों के अलावा केवल बच्चों ने ही प्रतिभाग किया अधिकतर कुर्सियां खाली रही।

महकार सिंह तोमर की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button