मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग ने अल्कोहल सहित पांच व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
AIRA NEWS NETWORK – जनपद बिजनौर के चांदपुर में मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने नगर के अंबेडकर चौक पर इलेक्ट्रीफाइड स्प्रिट से भरी दो जायलो गाड़ियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है आबकारी टीम ने जाइलो गाड़ियों से स्प्रिट से भरी 28 केन बरामद की, और उन गाड़ियों से पांच व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है मामले में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। आबकारी निरीक्षक डॉ अभय कुमार सिंह ने बताया कि दो गाड़ियां गजरौला से बिजनौर की और जा रही थी। संभावना जताई जा रही है कि स्प्रिट से अवैध शराब का निर्माण होना था। मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं।
मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जहां पांच आरोपी इस्तखार पुत्र नसीम मंडावर, सईद पुत्र हसमत निवासी पेदा,नसीम पुत्र सुक्खा मौ.पखाटियान मंडावर, सुंदर पुत्र हरराम गधौर चांदपुर, अब्दुल्ल रहमान पुत्र नौफिर मोहल्ला सराय रफी चांदपुर को गिरफ्तार किया है। उनके दो अन्य साथियों के तलाश की जा रही है जो भागने में कामयाब हो गए थे आरोपी सोनू और टिंकू फरार है पुलिस इन अभियुक्तों को पकड़ने के लिए जगह जगह दबिश दी जा रही है।
आबकारी निरीक्षक ने बताया है कि 1400 लीटर इलेक्ट्रीफाइड स्प्रिट व दो जायलो गाड़ी गिरफ्त में ली है। आबकारी टीम मे आबकारी निरीक्षक अमर सिंह बोनाल,आबकारी निरीक्षक मोनिका यादव,आबकारी निरीक्षक सविता चौधरी,कास्टेविल राजेंद्र सिंह तोमर,राजीव कुमार, प्रदीप कुमार, रोहित लाम्बा,संदीप कुमार टीम मे मौजूद रहे।
वही आबकारी प्रभारी निरीक्षक डॉ अभय कुमार ने कहा कहीं भी अगर कच्ची शराब बनाई जाती है या बन रही हो उसकी सूचना आप हमें दें हम आपका नाम और पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखेंगे
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















