स्योहारा – बीती देर रात ग्राम मकसूद पुर में उस समय सनसनी मच गई जब घर से घूमने निकल युवक का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला।
प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम मकसूद पुर निवासी सोनू (30)पुत्र ओमकार बीती देर रात घर से घूमने के लिए निकला था बताया जा रहा है आज सुबह सोनू का शव गांव के ही एक आम के बाग में पेड़ से लटका मिला।जिसका अंतिम संस्कार आज सुबह ही बिना पुलिस को सूचना दिए व बिना किसी शिकायत के कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि सोनू शराब पीने का आदि था और इसी कारण घर मे क्लेश बना रहता था।जिससे कयास लगाए जा रहे है कि सोनू ने शराब के नशे में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने बताया है कि उनके संज्ञान में मामला नही है परिजनों ने कोई शिकायत नही की है।


















