AIRA NEWS NETWORK – चांदपुर में बैंक एजेंट व बैंक मैनेजर द्वारा ठगी करने का एक नया मामला सामने आया है।बैंक एजेंट व बैंक मैनेजर ने सांठगांठ करके गरीब महिला से 4 लाख 40 हजार की रकम हड़प ली गरीब महिला को झूठा आश्वासन देकर किसान सम्मान निधि व पेंशन के कागज बताकर दस्तखत करा लिए और बाद में कृषि कार्ड बनवा कर रकम हड़प ली जिससे यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है।
दरअसल 2 साल पूर्व चांदपुर क्षेत्र के गांव बमरोली निवासी विधवा महिला उर्मिला देवी को गांव के ही राजू नाम के युवक ने विधवा पेंशन किसान सम्मान निधि का लालच देकर कागज पर दस्तखत करा लिया है और बैंक मैनेजर से सांठगांठ करके 4 लाख 40 हजार का कृषि कार्ड बनवा कर किसी अन्य खाते में ट्रांजैक्शन करा दिया 2 साल बाद बैंक कर्मियों ने जब महिला के घर जाकर कृषि कार्ड जमा करने की बात कही तो महिला हैरान रह गई मामले में महिला ने जब जानकारी जुटाने की कोशिश की तो पूरा मामला खुलकर सामने आया
पीड़ित महिला ने बताया कि 2 साल पूर्व गांव के ही राजू नाम के युवक ने उससे कागज पर दस्तखत कराए थे और कृषि कार्ड बनवा कर रकम हड़प ली पीड़ित महिला मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करती है। फिलहाल पीड़ित महिला ने चांदपुर थाने में शिकायत करते हुए घोटाले में लिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
रिपोर्ट-अमीन अहमद


















