नगीना लोकसभा सीट से पूर्व सांसद ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया
बिजनौर – नगीना लोकसभा सीट से पूर्व सांसद डॉ.यशवंत सिंह ने क्षेत्र के एक दर्जन गांव का दौरा कर पार्टी की नीतियों व भाजपा सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में लोगों को बताया। इस दौरान उन्होंने उनके सांसद कार्यकाल के दौरान प्रस्तावित सड़कों का उद्घाटन भी किया।
मंगलवार को पूर्व सांसद डॉ.यशवंत सिंह ने नहटौर के गांव नारायण खेड़ी, धनुपुरा, पहाड़पुर आदि गांव में अपने सांसद कार्यकाल के दौरान प्रस्तावित सीसी मार्गों का उद्घाटन किया। इनके अलावा उन्होंने गांव अखेड़ा, पहाड़पुर, साहनपुर नवादा, रामपुर, महमूदपुर, तालमपुर, मीमला मुस्तफाबाद बालापुर, दामनगर, आदि गांव में नुक्कड़ बैठक कर ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पात्र लोगों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि विपक्ष किसानों व आमजनों गुमराह कर भड़काने में लगा हुआ है जबकि केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा किसानों व गांव के उत्थान हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल दुष्प्रचार करने में लगा है। इस दौरान उनके साथ जिला सहकारी बैंक संचालक चमन दहिया, जिला महामंत्री मुकेन्द्र त्यागी, आकू मंडल अध्यक्ष डॉ.राजेश त्यागी, नहटौर मंडल अध्यक्ष सिद्धान्त जैन, ओमपाल सिंह, पूर्व प्रमुख मृणाल त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा अमित चौधरी, मुकेश कुमार, नैपाल सिंह, टीकम सिंह, हेमवीर त्यागी, अंकुश अग्रवाल, अशोक प्रधान, सतवीर प्रधान, अमर सिंह प्रधान आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर




























