धामपुर से बसपा में शामिल हुए मूलचंद चौहान हाजी कमाल का टिकट कटा, सांसद आवास पर हुआ हंगामा

AIRA NEWS NETWORK – बिजनौर की धामपुर विधानसभा सीट से हाजी कमाल खां को बसपा का सिंबल न मिलने से समर्थकों ने नगीना सांसद गिरीश चंद के आवास पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी समसुद्दीन राईन को सांसद आवास पर घेर लिया और कार्यकर्ता आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। सूचना पाकर एसडीएम धीरेन्द्र सिंह व सीओ अजय कुमार अग्रवाल, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया।
आपको बता दें कि जनपद बिजनौर में विधानसभा चुनाव 2022 का बिल्कुल पूरी तरह से बच चुका है। इस दौरान धामपुर विधानसभा सीट पर बसपा का सिंबल न दिए जाने को लेकर पहले से घोषित बसपा के संभावित प्रत्याशी हाजी कमाल के समर्थकों ने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया है। आवास के बाहर पर्याप्त फोर्स तैनात कर दिया गया है।
एसडीएम धीरेंद्र सिंह और सीओ अजय कुमार ने बसपा सांसद के से बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी समसुद्दीन राईन को पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनके प्रतिष्ठान के लिए रवाना कर दिया।


















