बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending
न्याय पंचायत कुजेटा की ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति द्वारा शुरू किया गया अभियान
बिजनौर: न्याय पंचायत कुजेटा ग्राम पंचायत अधिकारी मौ परवेज़ ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायतों में आज से डोर टू डोर निगरानी समितियों द्वारा आज से अभियान चलाया गया है जिसमे वो डोर टू डोर जाकर कोविड 19 के विषय मे ग्राम पंचायतवासियो को जागरूक करेगी और प्रवासियों की व बुखार से पीड़ितो की रिपोर्ट बना कर संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाएगी। मौ परवेज ने सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी ग्राम पंचायतवासी निगरानी समितियों को सही सही रिपोर्ट दे यदि कोई प्रवासियों को घरो में छुपा कर रखेगा या कोविड पॉजिटिव की रिपोर्ट नही देगा उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही करवाई जाएगी।


















