AIRA NEWS NETWORK – बढ़ापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची को गन्ने के खेत में खींच ले जाने का मामला उस समय प्रकाश में आया तब दर्जनों की संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और की कार्यवाही की मांग की। जहां एक और शासन द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहिम चलाई जा रही है वहीं दूसरी ओर हवस के भूखे भेड़िए मासूम बच्चों को भी नहीं छोड़ रहे और उन पर अपनी गंदी नजर जमाए हुए हैं। ताजा मामला बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव का है।
जहां पर दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष थाना बढ़ापुर पहुंचे और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि करीब 1 सप्ताह पहले गांव का ही एक 60 साल का व्यक्ति गांव की 7 वर्षीय मासूम बच्ची को खेत की मेड से उठाकर गन्ने के खेत में ले गया पास के खेत में काम कर रहे एक युवक द्वारा ले जाते समय देख लिया और उसने वाहा पहुंचकर शोर मचाते हुए उस बच्ची को बचा लिया तब से ही मासूम बच्ची के परिजन व ग्रामीण उस व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की मांग के लिए पुलिस प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं पर पुलिस प्रशासन कोई कार्यवाहीं करने को तैयार नहीं है उल्टे मामले को रफा-दफा कर उनके ऊपर फैसले का दबाव बना रही है इसी कारण ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर थाने का घेराव किया।




























