उत्तरप्रदेश
विधानसभा निर्वाचन में नियुक्त पुलिसकर्मियों के लिए श्री Ashok Kumar IPS, DGP Sir का सन्देश

AIRA NEWS NETWORK – साथियों आप लोग अवगत हैं कि प्रदेश में 14 फरवरी को विधानसभा निर्वाचन होना है, जिसे निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण और भयमुक्त कराने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। अत्यधिक सतर्कता, विवेक तथा दृढ़ता से किसी परिस्थिति का मुकाबला शान्ति एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यक है। चुनाव में आपका व्यवहार न केवल निष्पक्ष होना चाहिए बल्कि निष्पक्ष प्रतीत भी होना चाहिए।
कर्तव्यपालन के दौरान हर कार्य अत्यधिक सतर्कता, शालीनता एवं दृढ़ता तथा विवेकपूर्ण ढंग से करें। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप पूर्ण अनुशासित आचरण करते हुए चुनाव को शान्तिपूर्ण ढंग से कराने में सफल होंगे
उन्होंने कहा कोविड-19 का भी ध्यान रखें और सरकार की गाइडलाइन का पालन करें
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















