बिजनौर – हल्दौर थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद इतने बुलंद हैं कि गलत इरादे से घर में घुसे तीन नकाबपोश बदमाशों ने लघुशंका के लिए उठी वृद्ध महिला को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। जाग होने पर बदमाश एक तमंचा व एक तलवार छोडकर फरार हो गये।
मामला जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र हल्दौर के गाँव पावटी का है जहाँ पर किराना की दुकान चलाने वाले अमजद का घर स्थित है। बुद्धवार की रात तीन नकाबपोश बदमाश उसके घर में घुस आये। इसी दौरान लघुशंका करने के लिए उठी अमजद की माँ कलसुम ने उन्हें देखकर शोर मचाने का प्रयास किया। जिस पर एक बदमाश ने उसका मूंह भींच लिया तथा उसके सिर पर तंमचे की बट से वार कर दिया।
जिससे वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। आवाज होने पर परिजनों की भी आँखें खुल गई। अपने आप को घिरा देख बदमाश वहाँ से भाग खडे हुए। भागते समय मस्जिद के निकट बदमाशों की एक तलवार और एक तमंचा भी गिर गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया तथा तलवार और तमंचे को अपने कब्जे में ले लिया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बदमाश किस इरादे से घर में घुसे थे इसे लेकर ग्रामीण तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। घटना से ग्रामीण खौफज़दा हैं।
रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर


















