उत्तरप्रदेश
कासगंज कांड मे पुलिस वालों पर भाले से हुआ था अटैक
कासगंज कांड का मुख्य आरोपी मोतीलाल है, जो नगला धीमर गांव का ही रहने वाला है. इस गांव में कच्ची शराब का काम होता है, जो पूरा मोतीलाल के अंडर में ही है | इस मामले में कॉन्स्टेबल देवेंद्र शहीद हुए हैं
जानकारी के अनुसार, आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के नगला बिंदु के रहने वाले देवेंद्र परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके पिता महावीर ने थोड़ी बहुत खेती के दम पर परिवार का पालन किया था। साल 2015 में जब देवेंद्र यूपी पुलिस में सिपाही बने तो परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी उन्होंने संभाल ली।
2016 में हुई थी शादी-
2016 में उनकी शादी चंचल के साथ हुई थी और वर्तमान में उनकी तीन साल की बेटी वैष्णवी और छोटी मात्र चार माह की है। देवेंद्र की बहन की शादी ढाई महीने बाद 2 मई को होनी थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था।




























