पत्रकार की पत्नी को पूर्व ग्राम प्रधान अखलाक अहमद की पत्नी ने 137 वोटों से हराया
शमसाबाद: ग्राम पंचायत बांसखेड़ा का सबसे कम उम्र का पहली बार बना ग्राम प्रधान ज़ुबैर खान ने 246 मतों से रक्षपाल यादव को किया पराजित ग्राम पंचायत रामापुरजसु से दूसरा कम उम्र का पहली बार बना ग्राम प्रधान अनुज राजपूत ने 106 बोटों से भाजपा के मंडल अध्यक्ष राम लखन राजपूत के पिता को हराया ग्राम पंचायत पहाड़पुर बैरागर से पूर्व प्रधान श्रीमती रामबेटी पत्नी हरीश चंद्र यादव ने अपने प्रतिद्वंदी ध्रुव सिंह को 27 वोटों से शिकस्त दी।
डॉक्टर अतुल सिंह गंगवार की कार्य सहायिका बनी जिला पंचायत सदस्य शशि कांति देवी ने चुनाव चिन्ह ट्रैक्टर को दौड़ाकर अपने प्रतिद्वंद्वियों को 8400 वोटों से हराया जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा ने दूसरी बार भी विजय प्राप्त की बीजेपी से जिला पंचायत सदस्य बने कुंवर जीत राजपूत ने अपने क्षेत्र में धुरंधर प्रतिद्वंदीयों भाग्य पर कैची को चलाकर पछाड़ा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना चुन्नी देवी डिग्री कालेज में रविवार को सम्पन्न हुई।ग्राम पंचायत दुबरी से रजनीश चौहान विजयी, ग्राम पंचायत बघऊ की प्रधान प्रभा देवी विजयी, बरझाला से मुन्नी देवी 24 वोटों से विजयी तो विधायक सुपौत्र हिमांशु हारे। रमापुर जसू में अनुज प्रताप सिंह ने106 वोटों से जीत कर अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी लल्ला सिंह को हराया।
ग्राम पंचायत अमलैया अशानंद के बृजेश गंगवार पत्नी प्रमोद गंगवार ने जीत दर्ज की। अजीजाबाद से महेश, नौबार ग्राम प्रधान जीते मातादीन राजपूत, रोशनी देवी ग्राम पंचायत रोशानाबाद, बेहटा बल्लू से रंजवती, नैगवां दुर्विजय सिंह, गुटायटी दक्षिण रामपाल यादव, मंझना से सतेन्द्र चतुर्वेदी, रजलामई संजीव, जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार समाचार लिखे जाने तक आगे चल रहे थे। ग्राम सभायें 96 है। जिनमें से सभी उम्मीदवारों के विजयी प्राप्त हुई।




























