करनाल-हरियाणा
Trending

गवर्मेंट टू सिटीजन के सिद्धांत पर कार्य करेगी जन सहायक – आपका सहायक एप

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

करनाल – उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आम जन की सुविधा के लिए जन सहायक-आपका सहायक एप लाँच की है। मुख्यमंत्री ने इस एप को आईटी गेट वे टू हरियाणा कहा है, जो गवर्मेंट टू सिटीजन के सिद्धांत पर कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि यह एप अंग्रेजी व हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।

इसे लाँच करने का उद्देश्य प्रदेश की जनता को घर बैठे सरकार की सभी योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यप्रणाली की जानकारी आईटी के माध्यम से देना है। आज का युग तकनीकी युग है और प्रदेश सरकार भी जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म की ओर कदम बढ़ा रही है। प्रदेश की बहुत सी सेवाओं को ऑनलाईन करने, सीएम विंडो की स्थापना, सरल पोर्टल तथा ई रजिस्ट्री इत्यादि के बाद जन सहायक-आपका सहायक एप्प प्रदेश सरकार का डिजिटिलाईजेशन की तरफ एक और बड़ा कदम है।

उपायुक्त ने बताया कि इस एप्प की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह एप की-वर्ड फ्रैंडली एप है यानि हरियाणा सरकार की किसी सर्विस से संबंधित केवल एक शब्द टाईप करने पर आप संबंधित वेबसाईट या जानकारी तक पहुंच सकते हैं। यही नहीं इस एप्प पर हरियाणा सरकार की सभी सेवाएं, योजनाएं, प्रत्येक विभाग की जानकारी के साथ-साथ आमजन अपने सुझाव भी दे सकते हैं और अपनी मांग भी सरकार के सामने रख सकते हैं।


उपायुक्त ने बताया कि इस एप्प के माध्यम से हम आपातकालीन कॉल 112, जिसमें पुलिस ,एम्बुलैंस, अग्रिशमन , स्वास्थ्य 104, महिला हैल्पलाईन 1091, बाल हैल्पलाईन 1098, कोविड-19 हैल्पलाईन 1075 की मदद लेने के लिए डायरेक्ट डायलिंग भी इस एप्प के माध्यम से कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त निविदाएं, बिल भुगतान, यात्रा, नौकरियां, खेल आधारभूत संरचना तथा कौशल विकास से जुड़ी सेवाएं व जानकारी इस एप्प में देख सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सरल पोर्टल की सेवाएं, विभागीय सेवाएं, यूजर्स सेवाएं तथा जन शिकायतें एवं आरटीआई से संंबंधित जानकारी व सेवाएं भी इस एप्प पर उपलब्ध हैं। इसके साथ ही सरकारी प्रैस विज्ञप्तियों, नवीनतम कैलेंडर एवं कार्यक्रम, सरकार की उपलब्धियां और घोषणाएं तथा दूरभाष निर्देशिका भी इस एप्प पर उपलब्ध रहेंगी। इस एप्प पर आमजन से प्राप्त सुझावों का विश£ेषण कर विभागों की सेवा प्रदायगी को बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस एप्प के प्रयोग से निश्चित ही आमजन का दैनिक जीवन आसान होगा और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button