उत्तरप्रदेश
Trending

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वर्चुअल मीटिंग कर चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष कराने के दिए गए निर्देश

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान सभा क्षेत्र (17-नजीबाबाद, 18-नगीना, 21-नहटौर एवं 22-बिजनौर) के लिए नियुक्त मा0 व्यय प्रेक्षक सिद्वरामप्पा कप्पत्तनवर तथा विधान सभा क्षेत्र (19-बढ़ापुर, 20-धामपुर, 23-चांदपुर एवं 24-नूरपुर) के लिए नियुक्त मा0 व्यय प्रेक्षक अर्जुन लाल जाट द्वारा संयुक्त रूप से आज निर्वाचन व्यय से संबंधित टीमों के प्रभारियों से वर्चुअल मीटिंग कर चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण रूप से निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी सूरज कुमार के अलावा एमसीएमसी, वीडियो ग्राफी, फलाईंग स्कवाड, सर्विलांस टीम, लेखा टीम सहित व्यय से संबधित अन्य टीमों के प्रभारी अधिकारी मौजूद थे।

उन्होंने सभी टीमों के प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक दूसरे के साथ सहयोग करते हुए टीम भावना के साथ कार्य करें क्योंकि सभी टीमें एक दूसरे के साथ इंटरलिंक हैं और सभी को एक दूसरे की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी टीमों के प्रभारी एवं कर्मचारी एक दूसरे के मोबाइल नम्बर अपने पास रखें ताकि एक दूसरे को तत्काल सहायता एवं सहयोग प्राप्त हो सके। उन्होंने व्यय से संबंधित सभी टीमों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बिना उनकी अनुमाति के स्टेशन न छोड़ने के निर्देश भी दिए। उन्होंने वीडियोंग्राफी टीम की महत्ता को बताते हुए कहा कि इस टीम का कार्य बहुत महत्वपूर्ण है, जिससे न केवल राजनैनिकत दलों की सभी गतिविधियों को रिकार्ड किया जा सकता है बल्कि उन्हें साक्ष्य के रूप में भी प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि वीडियोग्राफी टीम के प्रभारी पूर्ण निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ वीडियोग्राफी का कार्य करें और कार्य समाप्ति के बाद तुरन्त उसकी सीेडी निगरानी टीम को उपलब्ध कराएं ताकि उसका परीक्षण कर व्यय का लेखा जोखा तैयार कर सके।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मतदाता को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि यदि कन्ट्रोल रूम अथवा किसी अन्य माध्यम से वोटर को प्रभावित करने वाली घटना जैसे शराब, धन आदि बांटने की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल फलाईंग स्कवाड आदि अन्य संबंधित टीमें मौके पर जा कर उसका निरीक्षण करें और नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायंे। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि यदि राजनैतिक पार्टी का कोई स्टार प्रचारक अपने सम्बोधन में पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में वोट करने की अपील करता है तो उसको संबंधित पार्टी के प्रत्याशी के व्यय में शामिल करें यदि केवल पार्टी के नाम पर जनता से वोटिंग की अपील की जाती है तो उसका व्यय पार्टी के खाते में सम्मिलित किया जाए।

मा0 व्यय प्रेक्षक द्वारा सभी टीमों के प्रभारियों से जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध सुविधाओं, प्रशिक्षण आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की जिस पर सभी प्रभारियों द्वारा भरपूर सहयोग की बात कही गई। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी टीमों के प्रभारी अधिकारियों को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी सूरज कुमार द्वारा मा0 प्रेक्षक को संज्ञानित कराया गया कि प्रति विधान सभा दो-दो वीडियोग्राफी टीम, तीन-तीन फलाईंग स्कवाड टीमें तीन तीन पालियों में चौबीस घंटे संचालित हैं, जिन्हें समुचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी कार्य भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से सम्पन्न किए जाएंगे।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button