
नगीना – प्रगतिशील पत्रकार एसो पंजीकृत की मासिक बैठक में जनहित में संगठन की मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। रविवार की दोपहर को मौ अंबेडकर नगर रोड स्थित प्रगतिशील पत्रकार ऐसोसिएशन पंजीकृत के कार्यालय पर संपन्न हुई मासिक बैठक को अध्यक्ष पद से संबोधित करते हुए अध्यक्ष डा. रतेंद्र बिश्नोई ने पत्रकारों से आहवान करते हुए कहा कि पत्रकारिता के गिरते स्तर को सुधारने के लिए अपनी बेबाक लेखनी का इस्तेमाल करें ताकि जनता में मीडिया कर्मियों पर विश्वास कायम हो सके।
उन्होंने आगे कहा की पत्रकार साथी अपने विवेक व तथ्य परख खबरों के साथ-साथ जनहित की समस्याओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित कराने का काम करें साथ ही मीडिया कर्मी जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों की उपेक्षाओं को भी नजरअंदाज ना करे संस्थापक एवं वरिष्ठ पत्रकार मनोज वाल्मीकि ने अपने अनुभवों को टिप्स देते हुए पत्रकारों से निर्भीक ईमानदारी के साथ साथ अपने आप को बचाते हुए ही कुशल लेखनी का प्रयोग करने का आवहान किया।
उन्होंने पत्रकारों से चाटुकारिता की पत्रकारिता से बचने को कहा ताकि जनता का विश्वास मीडिया पर बना रहे। मनोज बाल्मीकि के संचालन में संपन्न हुई बैठक को ऐसोसिएशन के धर्मेंद्र चौधरी, अनुज शर्मा, मुकेश त्यागी, अभय बिश्नोई, नंदकिशोर सैनी, विकास अग्रवाल, राशिद उस्मानी, होमेश कश्यप, अक्षय चौहान, डॉ० संदीप शर्मा, अफसार सिद्दीकी, अजीम अहमद, अश्वनी बाल्मीकि आदि ने संबोधित किया बैठक में एसोसिएशन के सभी पत्र कार साथी उपस्थित रहे।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट


















