बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ में एनकाउंटर में पकड़ा गया कातिल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़।पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशो ने पुलिस पर झोंका फायर।गोली लगने से एक सिपाही हुआ घायल । पुलिस ने आत्म रक्षा में बदमाशो पर की फायरिंग।एक बदमाश पुलिस की गोली से हुआ घायल जिला अस्पताल में भर्ती। दूसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार।थानां कोतवाली शहर बिजनौर के विदुर कुटी जंगल का मामला

बिजनौर थाना शहर कोतवाली इलाके के पुलिस  विदुरकुटी में पुलिस चैकिंग कर रही थी । तभी बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रोका तो बाइक सवार बदमाशो ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया जिसमे एक मोनू नाम के सिपाही के गोली लग गयी और बदमाश फरार होने लगे तभी पुलिस भी इन बदमाशो के पीछे दौड़ पड़ी और बदमाशो को विदुर कुटी के जंगल मे घेर लिया वहां पर पुलिस और बदमाशो में कई राउंड फायरिंग हुई ।

एक गोली बदमाश राजू के पैर में लगी और दूसरा बदमाश गोलू फरार हो गया । पुलिस ने राजू नाम के बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है । पुलिस पूछताछ में  बदमाश राजू ने बताया कि उसके साथ मे दूसरा साथी गोलू था और हम दोनों को कमल शर्मा ने अपनी पत्नी की हत्या की सुपारी साढ़े 5 लाख रुपये में दी थी । हमने 29 तारीख को कमल शर्मा की पत्नी प्रिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

रिपोर्ट-अमीन अहमद

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button