बिजनौर – मां भारती एवं भाजपा को समर्पित टीम मोदी सपोर्टर संघ भारत के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा शोशल मीडिया जिला बिजनौर मीडिया प्रभारी पारस जैन ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि आज हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेत्तव केंद्र सरकार ने तेजी से उत्तर प्रदेश में कार्य किया जिसका लाभ सीधा जनता को पहुंचा।एक मात्र भारतीय जनता पार्टी सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर भारत देश को सोने कि चिड़ियां बनाने का कार्य किया।भाजपा पार्टी सभी वर्गो को लेकर जनता के विकास में लगी हुई हैं जिससे विपक्ष भोखला गया है।
उन्होने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सपोर्ट करते हुए कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश,जिला, ब्लाॅक, नगर आदि घर घर जाकर भाजपा व नरेंद्र मोदी की चलाई जा रही योजनाओं के साथ ही भारत सरकार की अधिक कई योजनाएं बताकर लोगों को जागरूक करने का कार्य जमीनी स्तर पर उतरकर करें।आज प्रदेश के लावा कई देश विदेशों में श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भाजपा को मजबूत बनाने कार्य दर्जनों देशों से अधिक जनता के बीच किया।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की जन कल्याणकारी योजनाएं घर घर तक पहुंचाकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करें हर कार्यकर्ता।
उन्होंने कहा भाजपा पार्टी के जिला पंचायत व ब्लाॅक प्रमुख चुनाव में उत्तर प्रदेश में मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने भाजपा का परचम लहराया हैं यह जीत हर उस गरीब घर की जिस के आस,पास भाजपा कार्यकर्ता अधिक सीमा में रहते हैं। उन्होंने योगी सरकार की प्रशंशा करते हुए बताया कि उत्तर में योगी जी के विकास कार्यों की लहर से विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं हैं इस लिये किसी के बहकावे में न आकर श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ ही साथ भाजपा को मजबूत बनाने का कार्य करें कार्यकर्ता।
उन्होंने बताया कि किसी भी तरह का अवैध कार्य करने वालों को सरकार कभी माफ़ नहीं करेगी और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी को बदनाम करना किसी भी कीमत पर पार्टी व संगठन के कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। मां भारती को विश्व गुरु बनाना टीम मोदी सपोर्टर संघ का सबसे पहला मकसद हैं जिसे पूरा करने में करोड़ों कार्यकर्ताओं ने कई अहम कदम उठाये।




























