फतेहपुर – बड़े पैमाने पर तमंचे तैयार कर बेचने वाला गिरफ्तार, 14 अदद निर्मित तमंचे व 02 अदद अर्धनिर्मित तमंचे तथा तमंचे बनाने का उपकरण सहित एक नफर शातिर/पेशेवर अभियुक्त गिरफ्तार, आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 28.12.2021 को थाना बिंदकी व स्वाट टीम के संयुक्त अभियान में जुनिहा चौराहे से मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को 02 अदद अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार करते हुए उसके निशानदेही पर ग्राम धानेमऊ के पास खंडहर से अवैध शस्त्र बनाने की मशीन व उपकरण सहित कुल 12 अदद निर्मित तमंचे 02 अर्द्धनिर्मित तमंचे बरामद किए गए। अभियुक्त से बरामद अवैध तमंचे बनाने के उपकरण की बरामदगी के आधार पर थाना बिंदकी में मु0अ0सं0 464/21 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त –
चुन्नू पाल पुत्र सुंदर पाल निवासी ग्राम अडार थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर *(अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व कुल 21 अभियोग पंजीकृत है जिसमे 06 अभियोगों में शस्त्र फैक्ट्री बरामद हुयी है।)
बरामदगी –
- कुल 14 अदद निर्मित तमंचा
- 02 अदद अर्द्धनिर्मित तमंचा व बनाने का उपकरण
- 01 अदद जिंदा कारतूस 01 खोखा कारतूस 315 बोर।
- 01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर व 01अदद खोखा कारतूस 12 बोर।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















