उत्तरप्रदेश
Trending

खतौली थाना द्वारा अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का किया गया भंडाफोड़

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मुजफ्फरनगर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के कुशलमार्ग दर्शन में खतौली थाना प्रभारी यशपाल सिंह अपनी सराहनीय कार्यशैली का जलवा बिखेर रहे हैं तथा वही पुलिस विभाग में रहकर अपनी अलग छवि बनाने वाले होनहार थाना प्रभारी यशपाल सिंह के द्वारा समय समय पर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज रहें है।

इसी लिए थानाप्रभारी यशपाल सिंह की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम ही है थानाप्रभारी खतौली यशपाल सिंह बहुत ही अदम्य साहस वीरता से बहादुरी के साथ काम करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस में अपना नाम तो चमकाया ही है साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस बल के इकबाल को भी बुलंद करने का काम किया है।आज भी खतौली पुलिस ने सराहनीय कारनामे को अंजाम देते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया।

शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड करते हुए एक शातिर अवैध शस्त्र तस्कर/टॉप-10 अभियुक्त को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बने-अधबने तमंचे भी बरामद किए हैं। थाना खतौली पुलिस द्वारा सफेदा रोड शेखपुरा की तरफ बन्द पडे घेर से 01 शातिर अवैध शस्त्र तस्कर/थाने का टॉप-10 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपी का नाम मोनू पुत्र मूलचन्द नि0 ग्राम गालिबपुर थाना खतौली मु0नगर बताया जा रहा हैं।

खतौली पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 05 तमंचे 315 बोर, 05 अदद तमंचे 12 बोर, 02 तमंचा अधबने 315 बोर,24 नाल लोहा,एक खोखा कार0 12 बोर व 02 जिन्दा कार0 12 बोर, 02 जिन्दा कार0 315 बोर, शस्त्र बनाने के उपरकण,01 रेती, 01 सडासी, 01 लोहे काटने वाली आरी, 03 पैन्दी छोटी बडी, 04 छोटे फासनर, 05 छोटे बरमे, 01 पैकेट गिटटी आदि भी बरामद की हैं।खतौली पुलिस की माने तो अभियुक्त मोनू थाना खतौली जनपद मु0नगर का टॉप-10 अपराधी है। जिसपर अवैध शस्त्र तस्कर एवं अपहरण कर हत्या करने के अभियोग पंजीकृत है
वही खतौली पुलिस आप सभी आमजन से आग्रह करती है कहीं भी अपराध होता देखें या अपराधियों के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत ही खतौली पुलिस को सूचना दें आपका नाम और पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button