कन्नौज – दिव्यांग दिवस के तत्वाधान में आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में दिव्यांग बच्चों ने सदर तहसील कन्नौज के प्राइमरी विद्यालय मकरंद नगर में आयोजित प्रतियोगिता में जलालाबाद गुगरा पुर, तिर्वा ब्लॉक के बच्चों ने प्रतिभाग कर इस कदर ऊंची उड़ान भरी जिन्हें देखकर लोगों ने दांतों तले अंगुली दबा ली सच ही कहा गया है कि अगर सच्ची लगन हो तो सपने भी साकार होते हैं इस युक्ति को सार्थक करते हुए इन तीनों ब्लाकों के दिव्यांग बच्चों ने क्या सांस्कृतिक क्या रंगोली क्या एथलेटिक्स हर क्षेत्र में अपने साहस और और हौसलों की छाप छोड़ी जिला समन्वयक समेकित शिक्षा विश्वनाथ शर्मा ने बताया ।
इस प्रतियोगिता में चयनित प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान बालों की प्रतियोगिता दिव्यांग दिवस के अवसर पर डायट केंपस छिबरामऊ में जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा प्रतियोगिता में स्थान पर पाने वाले छात्र छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी ब्लॉक हसेरन संजय सिंह , खंड शिक्षा अधिकारी तालग्राम पवन कुमार द्विवेदी, नगर शिक्षा अधिकारी श्याम मोहन अस्थाना, जिला समन्वयक विश्वनाथ शर्मा ने पुरस्कृत किया।


















