बिजनौर – पति की पिटाई व तानों से तंग होकर मायके में आकर रह रही पत्नी को बेरहम पति ने तीन तलाक दे दिया और फरार हो गया। जिसके बाद से पीड़िता सदमे में है। पीड़िता ने न्याय के लिये पुलिस से गुहार लगाई तो हरकत में आई पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और मामले में जांच पड़ताल में जुट गई।
गौरतलब है कि जनपद बिजनौर के कस्बा नहटौर के मौहल्ला तकिया गढ़ी निवासी शाइस्ता की शादी किरतपुर के मौहल्ला बुड्डी में 8 वर्ष पूर्व जाहिद से हुई थी। यद्यपि शाइस्ता के पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज भी दिया था लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उस से खुश नहीं थे और तब से ही लगातार शाइस्ता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
जिसकी शिकायत पीड़िता ने किरतपुर पुलिस से भी की थी लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे खिन्न होकर शाइस्ता अपने मायके में आकर रहने लगी। इससे गुस्साया पति उसके मायके में आया और पीड़िता को तीन तलाक दकर फरार हो गया। जिस पर पीडिता रोती बिलखती अपनी बच्ची को लेकर थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल जेल भेज दिया।
रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर


















