उत्तरप्रदेश
Trending

गोंडा में 3.50 करोड़ PF घोटाले में वांछित चल रही हेमा श्रीवास्तव गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

गोंडा – नगर कोतवाली की पुलिस ने नगर पालिका में सफाई कर्मियों के 3.50 करोड़ के पीएफ घोटाले में वांछित चल रही अभीयुक्ता हेमा श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है बताते चलें दिसंबर माह 2020 में नगर पालिका परिषद गोंडा अंतर्गत सफाई कर्मियों के पीएफ लोन कटौती मैं कूट रचना करके विपिन श्रीवास्तव द्वारा मिलीभगत कर 3.50 करोड़ का पीएफ घोटाला करने का प्रकरण सामने आया था।

जिसमें PO नगर पालिका ने नगर कोतवाली गोंडा में मुकदमा पंजीकृत करवाया था जिस में मुख्य आरोपी की भूमिका मे विपिन श्रीवास्तव की पत्नी हेमा श्रीवास्तव ने जालसाजी करते हुए सफाई कर्मियों के 85 लाख रुपए अपने खाते में जमा करवाए थे। इस प्रकरण को गंभीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने इस प्रकरण में वांछित चल रही हेमा श्रीवास्तव की गिरफ्तारी का प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली गोंडा आलोक राव को सख्त निर्देश देते हुए जल्द से जल्द हेमा श्रीवास्तव की गिरफ्तारी करने का आदेश दिया था।

इस पर तत्परता दिखाते हुए नगर कोतवाली गोंडा की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज मोहल्ला महाराजगंज से हेमा श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया तथा उसे रिमांड के लिए न्यायालय भेजा गया जहां से उसे जेल के लिए रवाना किया जाएगा।

प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button