नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

स्वास्थ्य विभाग टीम ने राजकीय हाई स्कूल पाडला में छात्र छात्राओं का किया टीकाकरण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नजीबाबाद – बढ़ते हुए कोरोना के नए वायरस ओमोक्रॉन को देखते हुए युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण करा रहे हैं! ओमोक्रॉन के केसों को बढ़ते हुए देखते हुए सरकार ने 15 से 18 साल तक के युवाओं के लिए वैक्सीन लागू की है! वैक्सीनेशन कार्यक्रम के दूसरे चरण में स्वास्थ्य विभाग टीम ने राजकीय हाई स्कूल पाड़ला में 15 से 18 आयु वर्ग के छात्र छात्राओं का टीकाकरण किया गया! पाड़ला में स्थित राजकीय हाई स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए टीकाकरण कैंप का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती आयशा सुल्ताना ने किया! जिस पर श्रीमती आशा सुल्ताना ने सरकार के इस अभियान को तारीफ के काबिल बताया, और कहा कि इस अभियान के तहत छात्र छात्राओं को इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लेना चाहिए!

जिससे कि भविष्य में चल रही कोराेना जैसी घातक महामारी से बचा जा सके! और उन्होंने आगे कहा कि छात्र छात्राओं को एवं सभी क्षेत्रवासियों को मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग कर 2 गज़ की दूरी का विशेष ध्यान रखना चाहिए! सरकार द्वारा दी गई गाड़ी लाइनों का पालन करते रहे! इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम में मौजूद डॉ माधुरी सीएचओ, डॉक्टर सर्वेश हिमांशु कुमार आलम और शिवा ने वैक्सीनेशन कार्यक्रम में 15 से 18 साल तक के आयु के छात्र छात्राओं का टीकाकरण किया! वैक्सीनेशन को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह नजर आया तथा बढ़-चढ़कर छात्र छात्राओं ने टीकाकरण कराया इस अवसर पर प्रधानाचार्य की सहयोगी हिमानी अध्यापिका, श्रीमती मनजीत मो, एवं कुमारी लक्ष्मी आदि रही!

सरफ़राज़ अहमद की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button