हरिद्वार DIG योगेन्द्र सिंह रावत ने ग्रामीण आंचल में बसे थाना बुग्गावाला का किया सालाना निरीक्षण
AIRA NEWS NETWORK – अपराध गोष्टी एवं सैनिक सम्मेलन में जिला पुलिस की कार्यशैली एवं कार्य की गुणवत्ता जांचने के बाद आज श्रीमान DIG/SSP हरिद्वार डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा ग्रामीण आंचल में बसे थाना बुग्गावाला का सालाना निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान SP देहात प्रमेन्द्र डोबाल, CO बुग्गावाला राकेश रावत, वाचक प्रमेंद्र रावत, PRO विपिन चंद्र पाठक, स्टेनो चमन सिंह, SO बुग्गावाला प्रशान्त बहुगुणा, व थाना स्टॉफ मौजूद रहा
DIG/SSP महोदय द्वारा सर्वप्रथम थाना प्रांगण में गार्द कमांडर SI मनोज नौटियाल के नेतृत्व में शानदार सैरिमोनियल ड्रेस से सजी गार्द से सलामी ली। तत्पश्चात महोदय द्वारा थाना कार्यालय/भवन का निरीक्षण करते हुए लम्बित माल मुकदमाती की वर्तमान स्थिती का अवलोकन करते हुए CO बुग्गावाला को लम्बित मालों व सरकारी सम्पत्ति का भौतिक सत्यापन करते हुए एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रेषित करने के आदेश दिए ताकि लम्बित मालों का समय से निस्तारण किया जा सके।
थाने के राजकीय अभिलेखों एवं पत्रावलियों को बारीकी से चैक करते हुए कुछ रजिस्ट्रर में प्रविष्टी पूर्ण ना होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उक्त रजिस्टर शीघ्र अध्यावधिक कर अवगत कराने हेतु SO बुग्गावाला व हेड मोहर्रीर थाना बुग्गावाला को आदेशित किया, साथ ही थाने के प्रवेश द्वार पर शिकायत पेटी स्थापित किए जाने के आदेश SO बुग्गावाला को देते हुए CO बुग्गावाला को शिकायत पेटी की चाबी अपने पास रखकर प्राप्त होने वाली शिकायतों को रजिस्टर में अपडेट करते हुए समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
सीसीटीएनएस कक्ष एवं थाना मेस में साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त करते हुए अलग अलग मीनू के अनुसार कर्मचारी गण के लिए स्वास्थ्यवर्धक खाना तैयार करने के भी निर्देश दिए गए। शस्त्रों की साफ-सफाई सही पायी गई। महोदय द्वारा कर्मचारी गण को शस्त्र अभ्यास कराते हुए क्राइम किट बॉक्स व बॉडी प्रोटेक्टर की जानकारी लेते हुए CO/SO बुग्गावाला को थाने में नियुक्त कर्मचारी गण से प्रत्येक सप्ताह शस्त्र अभ्यास एवं शस्त्रों की सफाई कराते हुए समुचित जानकारी देने के निर्देश दिए गए।
थाने में नियुक्त समस्त कर्मचारी गण से वार्तालाप करते हुए उनकी समस्याओं का जानने का प्रयास किया गया व खाकी वर्दी पहनने का मौका मिलने को ईश्वर का आशिर्वाद बताते हुए पूर्ण मनोयोग से जनता की सेवा करने व उनके दुख दर्द को अपना समझते हुए उन्हे दूर करने के प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















