हल्द्वानी – अभी-अभी एक बड़ा समाचार सामने आया है, जहाँ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने आज नैनीताल रोड के स्पा सेंटरो में छापेमारी कर 10 हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया है। एंटी ह्यूमन ट्रै बीबीफिकिंग सेल प्रभारी लता बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि नैनीताल रोड स्थित गोल्ड स्पा सेंटर में छापेमारी की गई है।
छापेमारी में देखा गया कि स्पा सेंटर में ग्राहकों का नाम रजिस्टर में अंकित नही था। इसके साथ ही स्पा सेंटर में काम करने वाली युवतियों का आधा अधूरा रिकॉर्ड रख लापरवाही बरती गई, जिसके लिए स्पा सेंटर पर 10 हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा आवास विकास स्थित एक अन्य स्पा सेंटर में छापेमारी के दौरान व्यवस्था ठीक मिली। उन्होंने कहा कि टीम जल्द अन्य पर भी कार्यवाही कर सकती है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















