AIRA NEWS NETWORK – बिजनौर के नहटौर नगर मंडल में आज अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा सदस्य अभियान चला गया।जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मलकीत सिंह जी ने भाग लिया इस दौरान कई व्यक्तियों को पार्टी की सदस्य ग्रहण कराई गई बिजनौर भाजपा जिला मंत्री शरद जैन जी के नेतृत्व बिजनौर जिला अध्यक्ष श्री मलकीत सिंह जी का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया ।
दर्जनों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भी जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया इस अवसर पर टीम मोदी सपोर्टर संघ के मंडल मुरादाबाद मंत्री गुलजार अहमद ने पारस जैन क्षेत्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में फूल मालाओं से बिजनौर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री मलकीत सिंह जी का अपने कार्यकर्ताओं के साथ भव्य जोरदार स्वागत किया है।
टीम मोदी सपोर्टर पारस जैन क्षेत्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश पारस जैन ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा हमारा लक्ष्य है सभी समाज के वर्गों को भाजपा से जोड़ता और भाजपा की नीतियों को सभी वर्गों के लोगों को बताना और भाजपा सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी सभी वर्ग के लोगों को देना ताकि लोग सभी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक ले सकें।
आगामी चुनाव को देखते हुए उन्होंने कहा है सभी कार्यकर्ता अपनी कमर कस लें हमें गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करना है और भाजपा से जोड़ना है हमारा प्रयास है माननीय योगी आदित्यनाथ जी को दोबारा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाना है इसके लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं और जी जान से इस चुनाव को लेकर गांव-गांव हर समुदाय के लोगों को जागरूक करें ताकि हम भाजपा को वोट अधिक से अधिक दिलवाया जा सके।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट




























