कन्नौज – डी फार्मा जीएनएम एवं नर्सिंग के नाम पर जनपद के कस्बा तिर्वा में संचालित शिव ओम पब्लिक महाविद्यालय प्रबंधन ने छात्रों के मान्यता ना होते हुए भी फर्जी तरीके से प्रवेश लेकर 70000 से लेकर ₹90000 तक फीस वसूल की और ऑनलाइन परीक्षा के समय जब छात्रों को वास्तविक कॉलेजों के नाम पता चले जो कि सहारनपुर और आगरा जनपद में निकले ऑनलाइन परीक्षा के बाद जिन छात्रों के परीक्षा फल नहीं आए तो उन्होंने वास्तविक कॉलेजों में जाकर पता किया तो पता लगा कि प्रति छात्र ₹20000 ही जमा किए गए जिस कारण उनका परीक्षा परिणाम रोक लिया गया है।
पूरी रकम जमा करने पर ही परीक्षा परिणाम ब द्वितीय वर्ष में प्रवेश संभव होगा जैसे ही छात्रों को वास्तविकता का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई और उन्हें अपना भविष्य अंधकार में दिखाई दिया इस बाबत जब छात्रों ने फीस और परीक्षा परिणाम को लेकर जव शिव ओम पब्लिक महाविद्यालय प्रबंधन से बातचीत की तो वहां के प्रबंधक ओम प्रकाश यादव सह प्रबंधक शीलू यादव प्राचार्य संध्या यादव ने छात्रा सुषमा देवी मोहिनी राजपूत प्रियंका देवी विनीता संगीता प्रियंका राजपूत उपासना पलक छात्र आकाश अखिलेश धीरेंद्र सिंह दीपचंद के साथ गाली गलौज कर मारपीट की छात्रों ने जब लिखित तहरीर थाना तिर्वा मे दी तो वहां पर भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
अपने रुके हुए रिजल्ट और बाकी फीस की मांग को लेकर आज छात्रों ने लिखित ज्ञापन जिलाधिकारी कन्नौज को सौंपा उन्होंने यह कहा अगर हमारे साथ न्याय नहीं किया गया तो हम लोग अपने भविष्य को खराब होने के कारण आत्महत्या तक कर लेंगे हमारे माता-पिता ने किस तरह से कर्जा लेकर हमारी फीस का इंतजाम किया जो शिव ओम पब्लिक स्कूल के द्वारा फर्जी तरीके से हड़प ली गई योगी सरकार में भी शिक्षा माफिया छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए बाज नहीं आ रहे हैं देखते हैं इन छात्र छात्राओं को न्याय मिलता है या नहीं यह तो भविष्य के गर्त में ही छुपा है।
- 1- न्याय न मिलने पर आत्मदाह तक करने को तैयार छात्र-छात्राएं
- 2- कालेज प्रबंधक समाजवादी पार्टी में रखता है हनक
- 3- फर्जीवाड़ा कर दर्जनों छात्राओं का भविष्य लगाया दांव पर
- 4- न्याय की मांग करने पर दर्जनों छात्रों को बंधक बना की मारपीट
- 5- फार्मेसी कॉलेज के नाम पर छात्रों के साथ धोखाधड़ी
पुष्कर शर्मा की रिपोर्ट




























