
गोंडा: आज गोंडा डीजल डिपो के पीछे गेहूं से लदे ट्रक के सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर में टकरा जाने से उसमें हुई शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग जाने के कारण ट्रक में लदे लाखों रुपए का गेहूं जलकर खाक हो गया जिससे व्यापारी का काफी नुकसान गनीमत रही कि ड्राइवर व क्लीनर बाल-बाल बचे बताते चलें कि आज गोंडा गल्ला मंडी से एक ट्रक गेहूं लादकर गोंडा डीजल डिपो के पीछे होकर करनैलगंज के लिए निकला था।
अचानक ट्रक के सामने आवारा पशु के आ जाने के कारण ट्रक ड्राइवर ने आवारा पशु को बचाने के चक्कर में उसका ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे ट्रांसफार्मर से जा टकराया जिससे शॉर्ट सर्किट हो गया देखते-देखते शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रक में आग की लपटें बुरी तरह से फैल गई जिसे देखते ही देखते पल भर में लाखों रुपए का अनाज राख के ढेर में तब्दील हो गया कड़ी मशक्कत के बाद फायर विकेट की टीम ने आग पर तो काबू पा लिया परंतु ट्रक में लगे अनाज को नहीं बचाया जा सका ट्रक मालिक के अनुसार ड्राइवर व क्लीनर बाल बाल बचे उन्हें किसी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं हुआ है परंतु ट्रक पूरी तरीके से जलकर राख हो गया।
प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट


















