बिज़नेस

Get rupees 61 lakh from investment rs 250 per month in public provident fund ppf Calculator check details kcnd

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

[ad_1]

नई दिल्ली. पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) लंबे समय के लिए निवेश का बेहतर विकल्प है. नौकरीपेशा लोगों के लिए 15 साल की मैच्योरिटी वाला पीपीएफ अकाउंट भविष्य के फंड जुटाने का बेहतर जरिया माना जाता है. इस अकाउंट की खास बात है कि इसे मैच्योरिटी (PPF Maturity) के बाद भी 5-5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है. ऐसे में अगर आप योजना में 30 से 35 साल की उम्र में भी जुड़ते हैं तो 25 साल में सिर्फ पीपीएफ के जरिये लखपति बन सकते हैं.

वित्तीय क्षेत्र के जानकार भी यही सलाह देते हैं कि अगर 15 साल की मैच्योरिटी पर आपको फंड की जरूरत न हो तो इसे आगे के लिए बढ़ा देना चाहिए. खास बात यह है कि पीपीएफ अकाउंट से टैक्स छूट (Tax Rebate) का फायदा भी उठा सकते हैं. इसमें मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी इनकम भी टैक्स फ्री होती है.

आपको ऐसे मिलेगा फायदा How to get benefit from PPF?
पीपीएफ अकाउंट की मैच्योरिटी 15 साल की होती है. इस खाते पर 7.1 फीसदी सालाना कम्पाउंडिंग के हिसाब से ब्याज (Compound Interest) मिल रहा है. इसमें एक साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपये ही जमा कर सकते हैं. इस लिहाज से 25 साल की मैच्योरिटी पर अधिकतम 62 लाख रुपये का फंड (PPF Maturity Benefits) बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Budget 2022 : सस्‍ते होंगे वाहन! सरकार GST की दर घटाकर टू-व्‍हीलर्स खरीदारों को दे सकती है राहत

ऐसे समझें लखपति बनने का गणित PPF calculator
पीपीएफ अकाउंट (PPF Account) में अगर आप हर दिन 250 रुपये डालते हैं तो महीने में यह रकम 7500 रुपये हो जाती है. इस तरह एक साल में यह राशि 90,000 रुपये पहुंच जाती है. अगर आप 25 साल तक पीपीएफ अकाउंट में निवेश करते हैं तो इस अवधि तक आप 22.50 लाख रुपये डाल चुके होंगे. इससे 25 साल की मैच्योरिटी पूरा होने पर आपको 61,84,809 रुपये की भारी-भरकम राशि मिलती है. इसमें 39,34,809 रुपये ब्याज के होते हैं.

ये भी पढ़ें – Tax Saving : नौकरी करते हैं तो कंपनी से मिला होगा इन्वेस्टमेंट डिक्लेरेशन फॉर्म, जानें कहां निवेश कर बचा सकते हैं टैक्स

1.50 लाख रुपये तक कर सकते हैं जमा Investment limit in PPF account
पीपीएफ अकाउंट में एक वित्त वर्ष में अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक की रकम जमा कर सकते हैं. यह अधिकतम निवेश 12 किस्तों में भी किया जा सकता है. इसमें कम-से-कम 500 रुपये का निवेश जरूरी है. खास बात है कि 10 साल से कम उम्र के बच्चे के नाम पर भी पीपीएफ अकाउंट शुरू कर सकते हैं. हालांकि, उसके बालिग होने तक अकाउंट की देखरेख अभिभावक को करनी होती है.

Tags: Investment and return, PPF, Public Provident Fund

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button