AIRA NEWS NETEWORK – मोहम्मद गाजी अपनी टीम के साथ क्षेत्र के दौरे पर जा रहे थे। तभी रोड पर चल रहे एक व्रद्ध परिवार ने मोहम्मद गाज़ी को हाथ से रुकने का इशारा किया। विधायक जी ने उसके पास ले जाकर गाङी को रुकवा दिया देखने मे वह लोग बहुत थके ओर कमजोर और दुखी लग रहे थे विधायक जी ने उनको पानी पिलाया ओर उनसे उनकी समस्या नाम पता पुछा तो जिन्होंने अपना नाम विक्रम पत्नी का नाम सिता एवं एक बेटी जिसका वह हाथ पकङे हुऎ थे ।
उन्होने बताया उतराखण्ड के निवासी है उन्होंने जानकारी देते हूऎ बताया के मेने अपनी बेटी की शादी की थी जिसका आदमी उसे मारता पीटता था अब मेरी बेटी को उसने छोङ दिया है अब मेरी बेटी पागल हो गयी है एवं मेरी बेटी की हालत बहुत खराब है मे उसे चडीगङ हॉस्पिटल ले जाना चाहता हूँ । ओर मेरे पास किराये के पेसे नहीं है।मे कई किलोमीटर से पेदल ही सफर कर रहा हू ओर कोई बस वाला बिना किराये के बस मे नही बेठाता विक्रम नामक व्यक्ति ने कुछ ऎसी बाते भी बताई जो शेयर करने के लायक नहीं है।
लेकिन विक्रम की यह सब बाते सुनकर विधायक जी सहीत पुरी टीम के रोगंटे खङे हो गये। ओर विधायक जी ने ने विक्रम को हौसला देते हुऎ दस हज़ार रुपये दिये ओर साथ मे अपना मोबाइल नम्बर भी दिलाया ओर कहा कै आप दस हजार रुपये लेकर बस मे बैठकर चले जाओ निश्चित रुप से आगे भी आपकी मदद करने वाला कोई ना कोई जरुर मिलेगा क्योंकी जो अल्लाह ताल्लाह ईश्वर भगवान इस संसार को चलाता है वह अपने बदों की मदद केसे करानी है कब करानी है उसके यहा सब तय है यह कहकर विधायक जी ने कहा कभी भी कॊई सम्स्या हो तो बताना मे जिस लायक भी हू जेसा भी हू आपकी मदद करता रहुगा। साथियों आप लोगो से अनुरोध है ऎसे लोग अगर मदद मांगे तो उनकी मदद किजीये ।


















