नूरपुर – भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को निःशुल्क अन्न वितरण दिवस के रूप मे मनाया।कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त लाभार्थी को निःशुल्क पोषाहार राशन वितरण किया।मोहल्ला गांधीनगर स्थित कार्यक्रम मे पूर्व राज्यतंत्री महावीर सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
साथ ही सभासद गढ़ अध्यक्ष संजीव जोशी ने जानकारी देते हुए बताया की प्रधानामंत्री गरीब कल्याण योजना अन्न वितरण कार्यक्रम प्रथम चरण 5 अगस्त से 15 अगस्त तक व दूसरा चरण प्रतिमाह 20 से 30 तारीख लाभूको को निःशुल्क राशन वितरण किया जाएगा।उन्होंने कहा की केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना मे कोई भी लाभार्थी वंचित नही रहेगा।गुरुवार को निःशुल्क राशन वितरण दिवस हर सहरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर मनाया गया।कार्यक्रम मे नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र जोशी,सभासद संजीव जोशी,पूर्व राज्यमंत्री महावीर सिंह,प्रणय मनु गुप्ता,प्रेमपाल सिंह रवी,सरदार हरभजन सिंह अमन,युवा नेता अंकित जोशी आदी मोजूद रहे।


















