
AIRA NEWS NETWORK – धामपुर विधानसभा से हाजी कमाल को बसपा से टिकट कटने के कारण सांसद गिरीशचंद्र के आवास पर शेरकोट व पूरी विधानसभा ने आकर टिकट होने की मांग की लेकिन कोई बात बनती नज़र नही आई सपा के पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर मूलचंद चौहान को सपा से टिकट कटने के बाद बसपा में शामिल हो गए और धामपुर से लड़ेंगे चुनाव इसी बात को लेकर पूरी विधनसभा में हल्ला सा मचा हुआ है।
सीओ ने पूरी पुलिस फोर्स व पीएससी के साथ लोगो को शांत होने का दिलासा दिया अब देखना यह है कि क्या सपा छोड़ कर बसपा में शामिल होकर ठाकुर मूलचंद चौहान को जनता वोट दे पायगी शेरकोट वासियों का कहना है। के यह जबरन होकर सीट छीन रहे है। हाजी कमाल की चर्चा पूरी विधानसभा में कही महीने पहले से हो रही थी जनता ने भी हाजी कलाम को अपना विधायक बनाने की ठान ली थी। अब लगता है कि हाजी कमाल और उनके सपोटर नाराज़ है। हाजी कमाल अब टिकट की बात करने के लिए दिल्ली रवाना हो गये।


















