अरारिया: फारबिसगंज शहरी क्षेत्र को भी ड्रोन से सैनिटाइजेशन किया जाएगा। इस बाबत सांसद के द्वारा दो ड्रेन नगर परिषद के जिम्मे दिया गया है। जिससे शहर के विभिन्न स्थलों को सैनिटाइजेशन किया जा सके। बुधवार को नगर परिषद परिसर में सांसद प्रदीप कुमार सिंह एवं मुख्य पार्षद चंदा जायसवाल के द्वारा सैनिटाइजेशन कार्य का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ होते ही ड्रोन के द्वारा नगर परिषद एवं अनुमंडल अस्पताल सहित अन्य स्थानों को सैनिटाइज किया गया।
सांसद ने कहा कि साउथ में ड्रोन की तकनीक से सैनिटाइज करने का उन्हें जानकारी उन्हें प्राप्त हुआ। जिस पर उन्होंने सोचा कि जब साउथ में इस तरह का सैनिटाइजेशन हो सकता है तो अपना अररिया जिला क्यों नहीं हो सकता है। उन्होंने संपर्क कर ड्रोन अररिया जिला के लिए मंगवाया है। वहीं पंजाब से एक जमीन को सैनिटाइज करने वाला मशीन भी मंगाया है जो दोनों तरफ एवं पीछे से सौ फीट फीट की दूरी को सैनिटाइज करेगा। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस पर जमीन और आसमान दोनों से प्रहार होगा सब के सहयोग से कोरोना को लड़कर भगाना है। ड्रोन कैमरे एवं मशीन के द्वारा शहरी क्षेत्र एवं भीड़भाड़ वाले स्थान जहां पर लोगों की ज्यादा भीड़ लगती हो उस जगह को सैनिटाइज कराया जाएगा।
वही मुख्य पार्षद चंदा जायसवाल ने कहा कि ड्रोन से शहर को सैनिटाइजेशन कराने को लेकर उन्होंने सांसद महोदय से विशेष आग्रह किया था। जिस पर उनके द्वारा दो ड्रोन ड्रोन सैनिटाइज कराने के लिए दिया गया है। मुख्य पार्षद ने कहा कि सैनिटाइजेशन के लिए केमिकल भी मंगाया जा रहा है। पूरे शहर के विभिन्न स्थानों पर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाएगा।
इस मौके पर एसडीओ सुरेंद्र कुमार अलबेला, डीएसपी रामपुकार सिंह, इओ जयराम प्रसाद, थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु, पूर्व मुख्य पार्षद अनूप कुमार जायसवाल, प्रभारी प्रधान सहायक चन्द्रनाथ चंदन, वार्ड पार्षद चांदनी सिंह, सुशील साह, प्रीतम गुप्ता, शिवली रंजन, राजा अली, रंजीत राय, इलियास मंसूरी, इरफान अंसारी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, रंजन साह, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय अकेला, नीरज झा, प्रदीप कनोजिया, अंजनी सिंह, प्रसन्नजीत चौधरी, सुनील चौरसिया, बिपिन मेहता, जितेंद्र साह, प्रदीप चौरसिया, आर्यन कुमार, संजय जायसवाल, कुद्दुस अंसारी, गजेंद्र सिंह, आयुष कुमार, मनोज प्रभाकर सहित अन्य मौजूद थे।




























