AIRA NEWS NETWORK – भारत पेट्रोलियम की आवासीय कॉलोनी के एक मकान में रविवार सुबह आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट रहा। इस घर में रहने वाले परिवार ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, हालांकि थोड़ी मशक्कत के बाद ही फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।
आरएसवी स्कूल के सामने ही भारत पेट्रोलियम का आवासीय परिसर है। यहां गौरव द्विवेदी का परिवार रहता है। रविवार सुबह अचानक उन्हें एक कमरे से धुंआ निकलता दिखा जो बाद में आगे में परिवर्तित हो गया। द्विवेदी अपने परिवार के साथ घर से बाहर आ गए। तब जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और द्विवेदी ने फायर ब्रिगेड बुलाई। कुछ ही देर में मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई लेकिन तब तक काफी सामान जल चुका था।
आग की लपटें और धुआ बाहर तक नजर आ रहा था। फायर ब्रिगेड ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। माना जा रहा है कि इलेक्ट्रानिक उपकरणों में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। घर में ही ऑफिस भी बना हुआ था, इसका सामान भी जलकर राख हो गया है। कमरों में रखी आलमारियों में कपड़े व कीमती सामान भी जला है। अभी अनुमान लगाया जा रहा है कि क्या क्या सामान जल गया है। सुबह सवेरे हुई इस घटना के बाद से क्षेत्र में अफरातफरी फैल गई। इसी परिसर में रहने वाले भारत पेट्रोलियम के अन्य परिवारों ने भी आग बुझाने में काफी मदद की। समय रहते घर से बाहर निकलने के कारण जान का नुकसान नहीं हुआ।

















