
गोंडा – गन्ना बकाया भुगतान की मांग को लेकर लगातार बजाज चीनी मिल, कुन्दरखी चौराहे पर अवध केसरी सेना के साथ क्षेत्रीय किसानों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है किसान मिल प्रबन्धन से पिछले सत्र के गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान की मांग पर अड़े हैं किसानों ने भुगतान न होने से आंदोलन लगातार जारी रखने की मिल प्रबंधन को चेतावनी दी है अवध केसरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष नील ठाकुर, प्रदेश प्रभारी मानवेंद्र सिह मोनू, आलोक सिंह बाबा ने आरोप लगाया है कि बजाज चीनी मिल किसानों का उत्पीड़न कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसके विरोध में अवधकेशरी सेना ने हुंकार भर दी है ।
अब आरपार की लड़ाई किसानों के साथ लड़ी जाएगी।राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि नया पेेराई सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन बजाज चीनी मिल कुन्दरखी किसानों का पुराना बकाया लगभग 158 करोड़ रुपये दबाए हुए बैठी है चीनी मिल के अधिकारियों ने 15 दिन में भुगतान करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक एक पैसे का भुगतान नहीं किया गया है पदाधिकारियों ने मिल प्रबंधन से किसानों का भुगतान ब्याज सहित करने की मांग की है वहीं दूसरी तरफ सपा नेता वा पूर्व जिला पंचायत सदस्य बब्बू सिंह विसेन ने कहा कि किसान अपना हक मांगने के लिए खुले चौराहे पर ठंड में रात गुजार रहे हैं ।
लेकिन मिल प्रबंधन किसानों की ओर ध्यान नहीं दे रहा है उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 14 दिन में किसानों का भुगतान कराया जाएगा धरने में सतपाल सिंह, अरूणेश यादव, फुलऊ, ओमप्रकाश, अंकित सिंह आदि किसान शामिल रहे बजाज चीनी मिल महाप्रबंधक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि किसानों का तत्काल भुगतान कर पाना असंभव है रविवार रात आठ बजे से मिल के संचालन यार्ड में गन्ना न होने की वजह से बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों का गत वर्ष का भुगतान 15 जनवरी तक हर हाल में कर दिया जाएगा।
प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट


















