
गोंडा – वजीरगंज में कच्ची शराब वह शराब बनाने के उपकरण के साथ दो अभियुक्तों को वजीरगंज पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है वजीरगंज कोतवाली के उपनिरीक्षक आज अपने हमराही सिपाहियों के साथ रात्रि गश्त पर निकले थे कि उन्हें मुखबिर खास के द्वारा सूचना मिली की ग्राम हाजीपुर गणेशपुर ग्रंथ नाले के किनारे झाड़ियों में दो अभियुक्त कच्ची शराब को बनाने का कारोबार कर रहे हैं ।
जिस पर वजीरगंज कोतवाली के उपनिरीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त स्थान को घेराबंदी कर 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त नाम प्रभु सोनकर तथा राधेश्याम को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब के साथ शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किया गया है वजीरगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विविध कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया है जहां से उन्हें जेल के लिए रवाना किया जाएगा।
प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट


















