नगीना – झोलाछाप डॉक्टर द्वारा आपरेशन करने से एक विवाहिता की मौत हो गई परिजनों ने इलाज में अनियमत्ता का आरोप लगाकर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। हंगामे को देख झोलाछाप चिकित्सक अपने क्लीनिक छोड़ जान बचाकर भाग गया परिजनों का आरोप है कि उक्त चिकित्सक ने जानबूझकर ऑपरेशन किया। नोडल अधिकारी की वसूली के चलते दर्जनों जच्चा बच्चा केंद्र बिना किसी डर के चल रहे हैं।
मौहल्ला चौधराना निवासी 30 वर्षीय महिला से पित्त की थैली में पथरी होने के कारण तेज दर्द हो रहा था। जिसको मंगलवार की सांय को उपचार कराने हेतु नगर के मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा बढ़ापुर रोड आशियाना कॉलोनी स्थित झोलाछाप डॉक्टर नूर मलिक के नर्सिंग होम में ले गए जहां झोलाछाप चिकित्सक ने नाजिमा को भर्ती कर लिया और तीमारदारों को पित्त की थैली का ऑपरेशन करने का मसबरा दिया चिकित्सक ने ऑपरेशन की गारंटी तीमारदारों को दी थी।
यह सुनकर नजमा के परिजन ऑपरेशन के लिए राजी हो गए, ऑपरेशन के लिए भर्ती कर लिया था। बताया जा रहा है कि आप्रेशन के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई जिस पर उक्त झोलाछाप ने महिला को बिजनौर के लिए रेफर कर दिय परिजन उसे उपचार के लिए बिजनौर ले जा रहे थे की रास्ते में उसकी मौत हो गई । महिला की मौत होने से मंगलवार की सुबह को इलाज में लापरवाई का आरोप लगाते हुए महिला के परिजनों ने जमकर हंगामा काटा भारी हंगामे को देखते हुए झोलाछाप चिकित्सक अपनी जान बचाते हुए अपने नर्सिंग होम को छोड़कर मौके से फरार हो गया लेकिन परिजन आरोपी झोलाछाप चिकित्सक के नर्सिंग होम पर हंगामा करते रहे।
जिसको देखकर आसपास के सैकड़ों लोग जमा हो गए जो झोलाछाप चिकित्सक के साथ-सथ क्षेत्र के नोडल अधिकारी एसके निगम पर भी तरह-तरह के आरोपों की बौछार करते रहे। थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे का कहना है कि पीड़ित की तहरीर आने के उपरांत ही आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट


















