उत्तरप्रदेश
बदायूँ में पकड़ी नकली पनीर फेक्ट्री एवं नकली फॉर्च्यून तेल भरे नमूने
बदायूँ।कस्बा म्याऊं में आज मुखबिर की सूचना पर बिना लाइसेंस चल रही अवैध तरीके से नकली पनीर की फैक्ट्री टीम ने पकड़ी , साथ ही कई दुकानों से फार्चून रिफाइंड का नकली तेल भी पकड़ा सभी के भरे गए सैंपल ,,, टीम में खाद्य विभाग से धनंजय शुक्ला , राजीव कुमार , एस डी एम दातागंज राम शिरोमणि , सी ओ दातागंज प्रेम कुमार थापा , थानाध्यक्ष अलापुर संजय सिंह म्याऊं चौकी इंचार्ज धनंजय पांडेय साथ ही फार्चून कंपनी के अधिकारी मैजुद थे ।
आपको बता दें कि औचक निरीक्षण में पनीर की फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा की टीम एवं स्थानीय पुलिस द्वारा छापेमारी की गई,तो वहीं शहर बदायूँ में खाद्य सुरक्षा आयुक्त एवं एसडीएम बदायूँ द्वारा शहर के बाजार स्थित तेल के थोक विक्रेताओं के छापेमारी करने दौरान नकली फॉर्च्यून तेल पकड़ा गया ।


















