श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया संविधान निर्माता का जन्मदिन
नगर नूरपुर मे संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनकी 131 वें जन्मदिवर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनके 131 वे जन्मदिन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।
सामाजिक संस्थाओं, राजनैतिक दलों और विभिन्न संस्थानों में विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई।नगर के रविदास नगर में आयोजित कार्यक्रम मे सभासद अध्यक्ष संजीव जोशी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने देश को संविधान देकर एक बेहतर लोकतंत्र को स्थापित करने में सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम मे अल्का दीदी रामचरण,कमल कुमार कमेटी अध्यक्ष,दीपू,नीरज,शिवम धर्मेंद्र सिंह प्रेमपाल सिंह रवी ललित कुमार,चेतराम फोजी,काके रवी,पुष्पेंद्र अवरोही पलिका कर्मी आदि उपस्थित रहे।
वहीं गोहावर के राम इंटर कॉलेज मे मण्डल उपाध्यक्ष नीतिन शर्मा के तत्वाधान में जन्मदिन मनाया गया।इस दौरान भाजपा जिला मंत्री नरेश भाटी,व मण्डल अध्यक्ष सुनिल कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि डॉ. आंबेडकर ने देश ही नहीं विश्व को भी एक नई राह दिखाने का काम किया।
उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने संविधान का निर्माण करने के दौरान देश के प्रत्येक वर्ग जाति, धर्म आदि को समानता का दर्जा देने का विशेष ध्यान रखा, जिससे आज के समय में भी देश में निवास करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार मिले हुए हैं। उन्होंने डॉ. आंबेडकर को दबे-कुचले और पिछड़ी जातियों का मसीहा भी बताया।इस मोके पर मयंक राजपूत नितिन कुमार सैनी राम बजरंगी आदी मौजूद रहे।
सरदार अवतार सिंह गिल ने अपने निवास स्थान पर भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। पार्टी नेता अवतार सिंह ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रित देश है, जिसकी नींव बाबा साहेब ने रखी थी। इस मोके पर धर्मेंद्र जोशी नगर अध्यक्ष सरदार हरभजन सिंह अमन,के साथ आदी उपस्थित रहे


















