बिज़नेस

Earning opportunity New IPOs SEBI approves IPOs of 7 companies including Policybazaar ipo paytm ipo achs

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

नई दिल्‍ली. त्‍योहारों के बीच निवेशकों के लिए तगड़ी कमाई (earn money) से जुड़ी खबर सामने आई है. निवेशकों को आने वाले समय में 7 कंपनियों में पैसा लगाकर मोटी कमाई करने का मौका मिलेगा. दरअसल, पूंजी बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने पॉलिसी बाजार (Policybazaar IPO) और पेटीएम (Paytm IPO) समेत आधा दर्जन से अधिक कंपनियों के 28,000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा के आईपीओ (New IPOs) को मंजूरी दे दी है. इन कंपनियों ने जुलाई और अगस्त के बीच सेबी को आईपीओ से जुड़े दस्‍तावेज सौंपे थे. इसके बाद बाजार नियामक ने इन्‍हें 18-22 अक्टूबर के दौरान मंजूरी दे दी.

सेबी की ओर से आईपीओ के लिए मंजूरी हासिल करने वाली कंपनियों में ईएसएएफ स्माल फाइनेंस बैंक (ESAF Small Finance Bank), सैफायर फूड्स इंडिया (Sapphire Foods India) और आनंद राठी वेल्थ (Anand Rathi Wealth) भी शामिल हैं. इसके अलावा पैसाबाजार (Paisabazaar), पीबी फिनटेक (PB Fintech), लाइफ साइंसेज कंपनी टार्सन्स प्रोडक्ट्स (Tarsons Products) और एचपी एडहेसिव्स (HP Adhesives) को भी आईपीओ के लिए मंजूरी मिल गई है. इन कंपनियों के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध भी किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Gold Price Today: धनतेरस से पहले सोने में आई गिरावट, मिल रहा 9000 रुपये सस्‍ता, देखें 10 ग्राम गोल्‍ड के लेटेस्‍ट रेट्स

SBF IPO से जुटने वाली रकम कहां होगी इस्‍तेमाल?
स्माल फाइनेंस बैंक (SFB) 997.78 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 800 करोड़ रुपये के नए शेयर (Fresh Shares) जारी करेगी. वहीं, 197.78 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे. नए शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल टियर-1 कैपिटल को बढ़ाने में किया जाएगा. इससे कंपनी की भविष्य की जरूरतों को पूरा किया जा सके. ओएफएस के तहत पीएनबी मेटलाइफ, बजाज आलियांज लाइफ, पीआई वेंचर्स और जॉन चकोला अपनी हिस्सेदारी कम करेंगे.

ये भी पढ़ें- Flipkart बिग दीवाली सेल 28 अक्टूबर से होगी शुरू, iPhone12 समेत कई Smartphones पर मिलेगा तगड़ा डिस्‍काउंट

SFI IPO के तहत कोई नया शेयर जारी नहीं करेगी
केएफसी (KFC) और पिज्जा हट (Pizza Hut) जैसे आउटलेट संचालित करने वाली सैफायर फूड्स इंडिया (Sapphire Foods India) आईपीओ से 1500-2000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. कंपनी आईपीओ के तहत कोई नया शेयर जारी नहीं करेगी. कंपनी में शेयरधारक क्यूएसआर मैनेजमेंट ट्रस्ट, सैफायर फूड्स मॉरीशस, डब्ल्यूडब्ल्यूडी रूबी,एमेथिस्ट, एएजीवी इंवेस्टमेंट ट्रस्ट, एडेलवाइस क्रॉसओवर अपॉर्च्यूनिटीज फंड व एडेलवाइस क्रॉसओवर अपॉर्च्यूनिटीज फंड-सीरिज 2 ओएफएस के तहत 1,75,69,941 इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगी.

ये भी पढ़ें- 7th Pay Commission: वित्त मंत्रालय ने सरकारी कर्मियों के लिए 31 फीसदी महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2021 से किया लागू

ARW IPO पूरी तरह से होगा ऑफर फॉर सेल
आनंद राठी वेल्थ आईपीओ (Anand Rathi Wealth IPO) के जरिये 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. यह आईपीओ पूरी तरह से ओएफएस है. इसके तहत प्रमोटर्स और मौजूदा शेयरधारक 1.2 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे. ओएफएस के तहत आऩंद राठी फाइनेंशियल सर्विसेज, आनंद राठी, प्रदीप गुप्ता, अमित राठी, प्रीति गुप्ता, सुप्रिया राठी, रावल फैमिली ट्रस्ट, जुगल मंत्री और फिरोज अजीज हिस्सेदारी कम करेंगी.

ये भी पढ़ें- सरकारी कर्मियों के लिए दीवाली का तोहफा! अक्‍टूबर के वेतन में मिलेंगे 3 भत्‍ते, जानें कितनी ज्‍यादा मिलेगी Salary

Paytm IPO में फ्रेश शेयर भी किए जाएंगे जारी
पेटीएम आईपीओ के तहत नए इक्विटी शेयर जारी कर 8,300 करोड़ रुपये जुटाएगी. वहीं, 8300 करोड़ रुपये के शेयरों को ओएफएस के तहत जारी किया जाएगा. पेटीएम के संस्‍थापक विजय शेखर शर्मा के अलावा अलीबाबा ग्रुप की कंपनियां ओएफएस के तहत अपनी हिस्सेदारी की बिक्री करेंगी.

Tags: Business news in hindi, Earn money, Earn money from home, Insurance Policy, IPO, SEBI

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button