Earn money from facebook google apple companies via aditya birla sun life mutual fund check how varpat

[ad_1]
नई दिल्ली. अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपके पास ग्लोबल कंपनियों में पैसा लगाने का मौका है. जी हां.. आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड (aditya birla sun life mutual fund) ने नैस्डैक 100 फंड ऑफ फंड्स (FoF) को लॉन्च किया है. यह एक ऐसा ओपन एंडेड FoF है जो ओवरसीज ETF और या नैस्डैक 100 इंडेक्स आधारित इंडेक्स फंड (Index fund) में निवेश करेगा.
इस फंड के जरिए आप दुनिया की टॉप कंपनियों जैसे फेसबुक (Facebook), ऐपल (apple), माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), एडॉब और अन्य कंपनियों के शेयर्स में निवेश कर सकते हैं. नैस्डैक अमेरिकी शेयर बाजार का इंडेक्स है. आप अगर इस फंड में निवेश करेंगे तो यह फंड आपकी रकम को दुनिया की 100 बड़ी कंपनियों के शेयर्स में निवेश करेगा. यानी आप भारत में बैठकर दुनिया की इन बड़ी कंपनियों के शेयर्स में निवेश कर उससे फायदा कमा सकते हैं.
इस इंडेक्स का मार्केट कैप 18 लाख करोड़ डॉलर है
इसमें से कई कंपनियां ऐसी होती हैं जो हमारे रोजाना की जिंदगी से जुड़ी होती हैं. इन कंपनियों में ऐपल, माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक, अल्फाबेट, नेटफ्लिक्स, स्टारबक्स आदि हैं। यह फंड उन निवेशकों के लिए उचित है, जो इंडेक्स फंड में भौगोलिक स्तर पर अपने इक्विटी अलोकेशन में विविधता लाना चाहते हैं. इस इंडेक्स का मार्केट कैप 18 लाख करोड़ डॉलर है. अमेरिकी बाजार में यह इंडेक्स अच्छा प्रदर्शन करता है.
ये भी पढ़ें- भारत में टेस्ला की एंट्री से पहले Elon Musk ने पीएम मोदी से लगाई गुहार, जानें भारत से क्या चाहते हैं मस्क?
29 अक्टूबर को बंद होगा यह फंड
बिड़ला का नया फंड ऑफर (NFO) 15 अक्टूबर से खुला है और 29 अक्टूबर को बंद होगा. इसमें कम से कम 5 हजार रुपए का निवेश किया जा सकता है. नैस्डैक 100 इंडेक्स ने पिछले 20 सालों में 4 गुना की ग्रोथ हासिल की है. अमेरिकी बाजार में निवेश करने के ढेर सारे फायदे हैं.इसमें न केवल विकसित देश और मैच्योर हो चुके बाजार का फायदा मिलता है, बल्कि यह बाजार निवेशकों को थीम में निवेश का अवसर देता है. इसमें क्लाउड कंप्यूटिंग, ई-कॉमर्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आदि थीम शामिल होती हैं. इस तरह की थीम्स बहुत बड़े पैमाने पर भारत में उपलब्ध नहीं हैं.
जानिए कैसा है पिछला रिकाॅर्ड
पिछले 3 साल में देखें तो नैस्डैक 100 इंडेक्स ने 29.1% का रिटर्न दिया है, जबकि इसी समय में निफ्टी 50 TRI ने केवल 15.2% का रिटर्न दिया है. 5 साल में निफ्टी ने 18.8% का जबकि नैस्डैक 100 इंडेक्स ने 34.6% का रिटर्न दिया है. 10 साल में नैस्डैक 100 इंडेक्स ने 31.2% का, निफ्टी 50 TRI ने 13.6% का रिटर्न दिया है. नैस्डैक 100 इंडेक्स मुख्य रूप से लॉर्ज कैप ग्रोथ इंडेक्स होता है.
नैस्डैक 100 इंडेक्स टॉप सेक्टर की बात करें तो IT का हिस्सा 44% है। कम्युनिकेशन सर्विसेस का हिस्सा 29% है। कंज्यूमर सेक्टर का हिस्सा 15% है. ग्लोबल कंपनियों को देखें तो इनकी ग्रोथ जबरदस्त रही है. फेसबुक 15 साल पहले शुरू हुई थी. आज उसके 2.37 अरब यूजर्स हैं। अमेजन 20 साल पहले शुरू हुई थी. अमेरिका के बाजार में उसकी 40% हिस्सेदारी है.
ये भी पढ़ें- खुशखबरी! किसानों को 10वीं किस्त में 2000 की जगह मिल सकते हैं 4000 रुपये, फटाफट जानें क्या करना होगा?
जानें इन कंपनियों का मार्केट कैप
ये ऐसी कंपनियां हैं जिनका मार्केट कैप कुछ उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं के सकल घरेलू उत्पादन (GDP) से भी ज्यादा है। अमेजन का मार्केट कैप 1.6 ट्रिलियन डॉलर है. इसका मार्केट कैप कोरिया, ऑपस्ट्रेलिया और सउदी अरबिया की GDP से ज्यादा है. ऐपल का मार्केट कैप 2.3 ट्रिलियन डॉलर है. इसका मार्केट कैप इटली, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, कोरिया, कनाडा, रसिया जैसे देशों की GDP से ज्यादा है. फेसबुक का मार्केट कैप पोलैंड, तुर्की, थाईलैंड की GDP से ज्यादा है. टॉप 10 ग्लोबल कंपनियों का मार्केट कैप BSE के कुल मार्केट कैप की तुलना में 4 गुना ज्यादा है. BSE का मार्केट कैप 3.55 ट्रिलियन डॉलर है जबकि टॉप 10 ग्लोबल कंपनियों का मार्केट कैप 13.16 ट्रिलियन डॉलर है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Business news in hindi, Earn money, Investment and return, Mutual fund, Mutual fund investors
Source link


















