उत्तरप्रदेश

डग्गामारी बसों के संचालन से परिवहन निगम को प्रतिदिन लाखों रुपए का लग रहा चूना

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नगीना। खादी और एआरटीओ के आपसी गठबंधन से नगर व कई ग्रामों से दिल्ली के लिए चल रही डग्गामारी बसों के संचालन से परिवहन निगम को प्रतिदिन लाखों रुपए का चूना लग रहा है। जबकि उक्त बसों के संचालन होने की सूचना कई बार अधिकारियों को देने के उपरांत भी बसों का संचालन नहीं थम रहा है। बल्कि गांव गांव से दिल्ली के लिए अवैध रूप से बसों का संचालन हो रहा है।

तेजतर्रार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार चल रही सरकार ने पूर्व में रही माया और अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली भ्रष्टाचारी सरकार की याद ताजा कर रखी है माया और अखिलेश सरकार में भी नगीना के कई स्थानों से और दर्जनभर ग्रामों से अवैध रूप से दिल्ली के लिए बसों का संचालन किया जाता था जो भाजपा की योगी सरकार में भी भाजपा के नामचीन कहलाने वाले आधा दर्जन भर खादरधारियो वे एआरटीओ के अफसरों से सांठगांठ कर दिल्ली के लिए अवैध रूप से डगगामारी बसों जिन पर ऑल टूरिस्ट या साहिल लिखा हुआ है का संचालन करा कर बस मालिकों से महावार मोटा धन वसूल रहे हैं।

यह बसे गांधी मूर्ति से सुबह 5 बजे मंडी, चित्तौड़ पुलिस चौकी से मात्र 100 गज की दूरी मंडी समिति के सामने से, सुबह 7 बजे व दोपहर 2 बजे, एवं चित्तौड़ पुलिस चौकी के नाक के नीचे नहटौर प्राइवेट बस स्टैंड के पास से दोपहर 3 बजे प्रतिदिन सवारियां भरकर जाति और आती है। इसी तर्ज पर यहां ग्राम पुरैनी व ग्राम मझेडा शकरु, पखनपुर, बघाला, हबीब वाला, बढ़ापुर, रायपुर, कोतवाली देहात, समेत कई ग्रामो से पिछले कई सालों से सपा बीएसपी सरकारों की तर्ज पर चली आ रही है।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में भी भाजपा के नामधारी नेताओं और एआरटीओ अधिकारियों की मिलीभगत से साहिल बसे, टूरिस्ट बसे, वे मिनी बसें दिल्ली के लिए धड़ल्ले से दौड़ रही हैं। साहिल और टूरिस्ट बसों का संचालन दिल्ली के लिए सवेरे 5 बजे से शुरू हो जाता है जो दोपहर 3 बजे तक चलता है तथा दिल्ली से देर रात तक डग्गामारी बसे उपरोक्त नगर में ग्रामों के लिए आती रहती हैं।

उपरोक्त डग्गामार बसों के संचालक से नगीना से चलने वाली परिवहन निगम की बसें खाली खड़ी रह जाती है या 24 सवारी लेकर ही मजबूरी बात और दिल्ली के लिए चल देती है यहां बसों के संचालकों पर बसों के माध्यम से संदिग्ध सामानों का लाना और ले जाने का आरोप आए दिन लगता रहता है। यह चर्चा क्षेत्र में आग की तरह फैली हुई है। ऐसी सूचनाएं लगातार मिलती रही हैं।

उपरोक्त डग्गामारी बसों के संचालन से जहां सरकार को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है वहीं उपरोक्त डग्गामार बसों के संचालन से खादीधारी नेता एआरटीओ विभाग के अफसर मालामाल होते जा रहे हैं। एक तरफ प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को मिटाने की बात कह रही है वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता और कार्यकर्ता ही डग्गामार बसें चलवा कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे अपने ही सरकार को बदनाम कर रहे हैं।

जबकि उपरोक्त ग्रामों के लोगों ने बताया कि बसों के संचालन की सूचना जिले के बड़े अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है लेकिन सत्ता पक्ष के नेताओं के दबाव में कोई भी अधिकारी अवैध रूपी बसों का संचालन प्रतिबंध करने की कार्रवाई कोई नहीं करता है।

बस संचालक नगीना से लेकर रास्ते में मिलने वाले पुलिस कर्मियों की भी नोटों से भरी थाली से आरती उतारते चले जाते हैं जिससे पुलिस अफसर भी बड़ी शांति और खामोशी के साथ अवैध रूपी जग्गा मारी दिल्ली के लिए हो रहा बसों का संचालन होता देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन अवैध रूपी बसों के संचालन की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेज कर की जाएगी।

उन्होंने जिलाधिकारी से दिल्ली के लिए दौड़ रही डग्गामार बसों की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर एआरटीओ विभाग के अधिकारी कर्मचारियों एवं खादीधारी नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है ताकि प्रतिमाह प्रदेश सरकार को हो रहा नुकसान ना उठाना पडे ।

विकास अग्रवाल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button