पुरानी रंजिश के चलते पत्रकार सहित पाँच लोगों को हंसिया चाकू मार कर किया मरणासन्न
AIRA NEWS NETWORK – मामूली बात को लेकर हुए बच्चों के विबाद में दो पक्षों में हुआ जमकर खूनी संघर्ष जिसमे पत्रकार सहित पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये । सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ दो लोगो की हालत चिंताजनक होने से कानपुर रैफर कर दिया गया मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
उल्लेखनीय है कि बजरिया शिखना निबासी पत्रकार राजेन्द्र कश्यप की पारिवारिक पुरानी रंजिश रमाकांत, कामलेस और दिवारीलाल से चली आरही है । रविवार बीती दोपहर बाद करीब 3.30 बजे किसी बात को लेकर बच्चों के बीच कहासुनी होने लगी मामला बच्चों के विवाद को लेकर इतना बढ़ गया कि नीरू पुत्र दिवारीलाल, मनोज पुत्र घसीटे लाल लाठी डंडो से पत्रकार राजेन्द्र कश्यप की 14 वर्षीय पुत्री आशा को मार पीट कर घायल कर दिया।
घायल पुत्री को देख पिता ने कोतवाली में प्राथमिकि दर्ज करा कर डॉक्टरी परीक्षण हेतु सरकारी समुदाय सोस्थ्य केंद्र में भर्ती हुआ और करीब रात्रि 8 बजे पिता राजेन्द्र कश्यप पुत्री के साथ अपने निवास पर वापस आये तभी पहेले से ही घात लगाए बैठे दबंग रमाकांत, कमलेश,दिवारीलाल, नीरू और मनोज कश्यप जिनके हांथो में लाठी ,डंडा, बड़ा चाकू और तलवार लेकर पत्रकार राजेंद्र कश्यप घर घुस गए और कहा कि पुलिस को रिपोर्ट की बस हमला पत्रकार पर बोल दिया यही नही घर मे राजेन्द्र पत्नी,पुत्री,पुत्र व रिस्तेदारी में आई बुआ को भी नही वक़्सा जान से मारने की नियत से उक्त दबंगो ताबड़तोड़ सभी पर डंडा बड़ा चाकू और तलवार से मारपीट कर मरणासन्न कर भाग निकले।
पास पास पड़ोसियों ने उक्त घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घयालो को जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर ने पत्रकार की पत्नी धनवती और वहन सुशीला की हालत चिंताजनक होने के कारण कानपुर रैफर कर दिया । ज्ञात हो पत्रकार राजेन्द्र सिंह का आरोप है कि दोपहर मेरी पुत्री आशा को उक्त दबंगों ने मारा पीटा मेने कोतबाल विकास राय से कई बार कहा परंतु मेरी एक न सुनी। पुलिस पर प्रश्नचिन्ह की अगर पुलिस उक्त दबंगो पर तत्काल करवाई कर देती तो दोबारा यह गंभीर घटना को उक्त दबंग अंजाम नही दे पाते।आरोप है कि पुलिस विरोधी पार्टी से सुबिधा शुल्क प्राप्त कर लिया तभी दोपहर उक्त दबंगो की गिरफ्तारी नही की ।


















