नगीना – मां के साथ जंगल गई 11 वर्ष की बच्ची पर खेत में घूम रहे खूंखार कुत्तों के झुंड ने हमला कर गम्भीर घायल कर दिया। घायल बच्ची को सीएचसी लाए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया।
मोहल्ला कायस्थ सराय निवासी लक्ष्मण सैनी कारीगर की 11 वर्षीय पुत्री राधिका रानी अपनी मां के साथ खेत में चारा काटने गई थी। बच्ची की मां खेत में काम करने लगीं तथा जबकि राधिका खेत के पास ही घास काटने रही थी। खेतों के पास घूम रहे आवारा व खूंखार कुत्तों के झुंड ने अचानक बच्ची पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह देख कर उसकी मां ने शोर मचाया, शोर सुनकर खेतों पर काम कर रहे लोगों ने बच्ची को कुत्तों से छुड़ाया।
घायल बच्ची को परिजन व ग्रामीण तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को बिजनौर रेफर कर दिया। घटना के बाद से मोहल्ले के बच्चों में आवारा कुत्तों के प्रति भय व्याप्त है। नगर में आवारा कुत्तों की घटनाएं बढ़ती जा रही है देखना यह हैकि शासन प्रशासन व नगर पालिका कब इस ओर घ्यान देती है।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट


















